बिना WhatsApp अकाउंट के भी कर सकेंगे कॉल! जल्द आ रहा है ये नया फीचर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल WhatsApp कॉल में शामिल होने के लिए सामने वाले व्यक्ति के फोन में WhatsApp ऐप होना और उसका अकाउंट बना होना जरूरी है. यही वजह है कि अगर किसी व्यक्ति के पास WhatsApp नहीं है तो वह सीधे WhatsApp कॉल का हिस्सा नहीं बन सकता.

आपको बता दें कि नए Guest Calls फीचर के आने के बाद इस ऐप के इस्तेमाल करने की स्थिति बदल सकती है. इस फीचर की मदद से बिना अकाउंट वाले यूजर्स को एक सिक्योर कॉल लिंक भेजा जा सकेगा. इस लिंक पर क्लिक करके वे अपने वेब ब्राउजर के जरिए कॉल में शामिल हो सकेंगे. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसके लिए WhatsApp ऐप डाउनलोड करने या नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी.

रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp यूजर अपने Calls टैब से कॉल लिंक तैयार कर सकेगा. इसके लिए वह कॉल के टाइप चुनकर एक लिंक जनरेट करेगा और फिर उसे उन लोगों के साथ शेयर कर सकेगा जिन्हें कॉल में शामिल करना है. इसके बाद लिंक मिलने पर व्यक्ति इसे ब्राउजर में खोलकर WhatsApp Web के कॉल इंटरफेस तक पहुंच सकेगा. इसके बाद वह Guest के तौर पर बातचीत का हिस्सा बन जाएगा.

बताते चलें कि इस फीचर में सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो किसी भी Guest को सीधे कॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. होस्ट को हर गेस्ट की जॉइनिंग रिक्वेस्ट को मैन्युअली एक्सेप्ट करना पड़ेगा जिससे कोई भी व्यक्ति कॉल ज्वाइन नहीं कर सकता है. इसके अलावा, कॉल के दौरान होस्ट के पास गेस्ट को मैनेज करने का भी राइट रहेगा. वह किसी व्यक्ति को कॉल से हटा सकता है और जरूरत पड़ने पर सभी के लिए कॉल एंड भी कर सकता है.

WhatsApp के इस आगामी फीचर में End-to-End Encryption (E2EE) का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद भी है. यानी कॉल के दौरान बातचीत की सेफ्टी को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि, फीचर के फाइनल वर्जन में सुरक्षा से जुड़े सभी डिटेल्स WhatsApp की ओर से ऑफिशियल अनॉउंसमेंट के बाद ही क्लियर होंगे.

आपको बता दें कि फिलहाल Guest Calls फीचर टेस्टिंग फेज में चल रहा है और अभी इसे बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसलिए ये कहना मुश्किल है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा. अगर WhatsApp इसे लॉन्च करता है तो ये उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें ऐसे व्यक्ति से कॉल पर बात करनी है जो WhatsApp इस्तेमाल नहीं करता है.
Published at : 08 Sep 2026 03:08 PM (IST)
Tags :
टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी
About the Author
Related
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.