चादर पर चाय गिरने से गहरे और गंदे दाग पड़ जाते हैं। ऐसे में कई बार नई चादरें भी खराब हो जाती हैं।अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो चाय गिरते ही एक ट्रिक अपनाएं। यहां चाय के दाग से निपटने के लिए कुछ सुपर ईजी हैक्स बता रहे हैं जानिए।
चादर पर चाय गिरते ही क्या करें?
चादर पर चाय गिरते ही सबसे पहले उस हिस्से की चादर को बिस्तर से उतार दें जिस तरफ चाय गिरी है। फिर इसके नीचे और ऊपर एक कपड़ा रखें। ऊपर वाले कपड़े से डैब करते हुए चाय को सुखाएं। फिर टेल्कम पाउडर लें और उसे उस तरफ फैला दें जहां चाय गिरी है। चादर पर अच्छी तरह से फैलाएं ताकी एक मोटी परत बन जाए। कुछ देर ऐसे ही रहने दें। फिर इसे धूप में खूखाकर डिटर्जेंट से साफ कर दें।
चादर से चाय के दाग हटाने वाले हैक्स बताएं
1) लिक्विड डिशवॉश और पानी
चाय का दाग साफ करने के लिए थोड़ा-सा डिशवॉशिंग लिक्विड पानी में मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे दाग पर लगाएं। अब 5 से 10 मिनट के लिए इसे छोड़कर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर धो लें। ये एक आसान हैक है जो ताजे दाग को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है।
2) सफेद सिरका
क्लीनिंग के लिए सफेद सिरका बेहतरीन साबित हो सकता है। इसके लिए 1 हिस्सा सफेद सिरका और 2 हिस्से पानी मिलाकर दाग पर लगाएं। कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
3)बेकिंग सोडा पेस्ट
बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। दाग पर हल्के हाथ से लगाकर कुछ मिनट छोड़ें, फिर धो लें। बेकिंग सोड़ा साफ-सफाई में खूब इस्तेमाल किया जाता है। चाय के दाग से निपटने के लिए भी ये बेहतरीन साबित हो सकता है।
4) पुराना दाग को कैसे हटाएं
उबले हुए आलू के पानी में थोड़ा बर्तन धोने का साबुन मिलाकर चादर को 10-15 मिनट भिगोएं और फिर बेकिंग सोडा लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। माना जाता है कि इस नुस्खे को अपनाकर चाय के पुराने दाग साफ हो जाते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.