अक्सर पैरेंट्स का सवाल होता है कि बच्चे को नाश्ते में क्या खिलाकर भेजें। सुबह ज्यादा टाइम भी नहीं होता, ऐसे में कोई ऐसा ऑप्शन मिल जाए जो जल्दी तैयार हो और बच्चे को भरपूर पोषण भी दे। ऐसे कुछ ऑप्शन यहां साझा किए गए हैं।
दूध, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का कॉम्बिनेशन दें
अगर सुबह आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो ये ऑप्शन सबसे अच्छा है। 2 से 5 साल के बच्चों को तीन-चौथाई गिलास दूध, 3-4 भीगे हुए बादाम, आधा अखरोट और आधा चम्मच बीजों का मिश्रण दें। वहीं 5 साल या उससे बड़े बच्चों को एक गिलास दूध (चाहें तो मिल्क मिक्स के साथ भी दे सकते हैं), 5 भीगे हुए बादाम, एक अखरोट और एक चम्मच बीजों का मिक्सचर दें। यह कॉम्बिनेशन बच्चों को दिन की अच्छी शुरुआत देने में मदद करता है।
उबला अंडा, ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी है अच्छा ऑप्शन
अगर आपका बच्चा एग खाता है, तो ये भी सुबह के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। 2 से 5 साल के बच्चों को एक उबला अंडा, एक खजूर, एक अंजीर और 2 से 3 भीगे हुए बादाम दें। वहीं 5 साल या उससे बड़े बच्चों को दो उबले अंडे, एक खजूर, एक अंजीर, 5 भीगे हुए बादाम और एक अखरोट दिया जा सकता है। ये ब्रेकफास्ट जल्दी तैयार हो जाता है और सुबह के समय आसानी से खिलाया जा सकता है।
केला, नट्स और बीजों का कॉम्बिनेशन भी रखें शामिल
अगर बच्चा सुबह हल्का लेकिन अच्छा खाना पसंद करता है, तो केला एक अच्छा ऑप्शन है। 2 से 5 साल के बच्चों को एक छोटा केला, 3 से 4 भीगे हुए बादाम, आधा अखरोट और आधा चम्मच बीजों का मिश्रण दें। वहीं 5 साल या उससे बड़े बच्चों को एक केला, 5 से 6 भीगे हुए बादाम, एक अखरोट और एक चम्मच बीजों का मिश्रण दिया जा सकता है। इसे तैयार करने में भी बहुत कम समय लगता है और बच्चा इसे आसानी से खा सकता है।
ये विकल्प बच्चों के लिए क्यों फायदेमंद हैं?
इन तीनों विकल्पों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा मेल है। यही वजह है कि ये बच्चों को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने, एक्टिव रहने और पढ़ाई पर ध्यान लगाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये सभी ऑप्शन जल्दी तैयार हो जाते हैं और सुबह की भागदौड़ में भी आसानी से बच्चों को दिए जा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.