बीते कुछ टाइम से एक ट्रेंड जो पॉपुलर हो रहा, रिवर्स वेकेशन ट्रेंड। आखिर यंग और नेचर प्रेमी लोगों को क्यों लुभा रहा है ये ट्रेंड, जिसमे लोग अपने शहर की सुविधाओं को छोड़ किसी छोटे से गांव, कस्बे में कुछ वक्त बिताना पसंद कर रहे।
क्या है रिवर्स वेकेशन ट्रेंड
दरअसल, लोग दिन रात काम और भागदौड़ से ऊबकर कुछ दिन सुकून के बिताना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि वो गांव और जंगल की मुश्किलभरी लाइफ को एंज्वॉय करना चाहते हैं। लेकिन वो बस कुछ दिन आधुनिक सुख-सुविधाओं से दूरी चाहते हैं। ऐसा करना उन्हें कुछ सीख भी देता है। कुछ दिन छोटे गांव और कस्बे में बिताकर लौटने के बाद उन्हें मिल रहीं सुविधाएं ज्यादा कीमती लगने लगती है। उन्हें ये एहसास होता है कि रोजमर्रा की जिंदगी में जो चीजें वो इस्तेमाल कर रहे हैं वो कितनी कीमती हैं।
इसीलिए डिजिटल प्रोफेशनल्स, यंग लोग और जिन लोगों को नेचर से प्यार है वो इस रिवर्स वेकेशन ट्रेंड को एंज्वाय करने के किसी भीड़भाड़ से दूर गांव, जंगल या छोटे से कस्बे में कुछ समय बिता रहे हैं। जहां पर उनके घर जैसे बड़े और सुविधाओं वाले बाथरूम नहीं है, स्विगी और ब्लिंकिट जैसी मिनटों में ग्रॉसरी और फूड मंगवाने वाले ऐप नहीं चलते और ना ही लॉन्ड्री के लिए कोई सुविधा है। एक तरह से खुद को अपने शहर और घर के कंफर्ट जोन से दूर किसी ऐसी जगह पर कुछ समय बिताना है जहां पर आपका फोकस केवल मेंटल पीस और दैनिक जरूरतों पर हो।
क्यों लोग अपना रहे रिवर्स वेकेशन?
लोगों को रिवर्स वेकेशन पसंद आने के 4 कारण हैं-
1- डिजिटल डिटॉक्स
दिन रात फोन, मोबाइल, इंटरेनट और घंटों के स्क्रीन टाइम से दूरी। ये डिजिटल डिटॉक्स मानसिक शांति भी दे रहा और साथ ही फैमिली के साथ बॉन्डिंग का भी मौका दे रहा।
2- नेचर के करीब रहने का मौका
रिवर्स वेकेशन यंग लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर हो रहा। जिन्होंने कभी दादी-नानी का गांव नहीं देखा। वो हमेशा शहर में पैदा हुए और उन शहरों से उठकर और बड़े महानगरों दिल्ली-बैंगलोर जैसी जगहों पर जाकर रहने लगें। ये लोग नेचर को करीब से देखने का मौका चाहते हैं। ताजी हवा, पेड़-पक्षियों की आवाजें, पहाड़, नदी, झरने और पलूशन से दूरी। ट्रैफिक के शोर-शराबे से दूर लाइफ को जीना चाहते हैं।
3- रोजमर्रा की सुविधाओं की अहमियत
रिवर्स वेकेशन प्लान कर जब वो किसी छोटे से केबिन, गांव के किसी छोटे से घर में रहने के बाद अपने शहर पहुंचते हैं तो उन्हें हर रोज मिल रहीं उन सुविधाओं की कद्र बढ़ जाती है। आसानी से मिलने वाला साफ पीने वाला पानी, घर के मुलायम बिस्तर पर सोने का सुकून, मच्छर, कीड़े-मकोड़ों से दूर, रात के घने अंधेरे से निकलकर घर की वो रोशनी उन्हें कीमती लगने लगती है। यहां तक कि वो मोबाइल इंटरनेट की सुविधा का भी सही मतलब समझ पाते हैं।
4- मानसिक शांति
दिनरात काम और भागदौड़, हर दिन एक जैसा रूटीन फॉलो कर थक चुके लोग रिवर्स वेकेशन को अपना रहें। उन्हें नेचर के करीब सुकून मिल रहा। शांत माहौल में ज्यादा अच्छी नींद आ रही और कल की चिंता परेशान नहीं कर रही। यहीं नहीं कुछ वक्त एकांत में खुद के साथ बिताने का मौका मिल रहा।
ये सारे कारण हैं जो लोगों को रिवर्स वेकेशन का कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है और ये ट्रेंड बन चुका है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.