सदाबहार टीवी शो फ्रेंड्स एक बार फिर लौट आया है, यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वापसी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन Friends अगर भारत में बनाया जाता तो कौन सा एक्टर क्या रोल प्ले करता?
जैमिनी के मुताबिक देसी स्टार कास्ट
जब गूगल के AI टूल जैमिनी से यह सवाल किया गया तो उसने बताया कि चैंडलर बिंग के किरदार में सुमित व्यास फिट बैठेंगे। वजह यह कि उनकी कॉमिक टाइमिंग काफी हद तक वैसी ही है। जॉय के किरदार के लिए वरुण धवन बेस्ट चॉइस रहेंगे क्योंकि उनकी स्क्रीन प्रिजेंस और फिटनेस थोड़ी वैसी है। रॉस के रोल के लिए राजकुमार राव और रेचैल के किरदार के लिए जैमिनी ने अनन्या पांडे को बेस्ट कास्टिंग बताया। जैमिनी ने बताया कि मोनिका के रोल में सान्या मल्होत्रा खूब जंचेंगी और फोबे के रोल के लिए कल्कि केंकला के नाम पर विचार किया जा सकता है।
चैट जैपीटी दिए थोड़ा हटकर सुझाव
जब यही सवाल चैट जीपीटी से पूछा गया कि उसके मुताबिक आज फ्रेंड्स भारत में बनाएं तो कौन से किरदार में कौन से भारतीय एक्टर फिट बैठेंगे तो यहां गेम थोड़ा बदल गया। चैट जीपीटी ने कहा कि रॉस गेलर के रोल में विक्रांत मैसी को कास्ट किया जाना चाहिए। क्योंकि रॉस का किरदार थोड़ा ऑक्वर्ड, इमोशनल, इंटेलिजेंट और रिलेशनशिप्स में बार-बार उलझने वाला है और यह रोल विक्रांत बहुत नैचुरली निभा सकते हैं। रेचैल के रोल के लिए चैट जीपीटी ने वामिका गब्बी का नाम सजेस्ट किया और कहा कि चार्म, फैशन सेंस, इमोशनल ग्रोथ और कॉमिक टाइमिंग जैसे सभी गुण वामिका में हैं।
सान्या का नाम दोनों जगह कॉमन
आगे की स्टार कास्ट बताते हुए चैट जीपीटी ने जवाब दिया कि चैंडलर के रोल के लिए आदर्श गौरव, मोनिका के रोल के लिए सान्या मल्होत्रा, जॉय के रोल के लिए आयुष मेहरा और फोबे के किरदार के लिए मिथिला पार्कर ठीक रहेंगी। यहां दिलचस्प बात यह थी कि सान्या मल्होत्रा का नाम दोनों ही AI टूल्स ने सुझाया था। जहां जैमिनी ने थोड़ी बड़ी स्टार कास्ट का सुझाव दिया, वहीं चैट जीपीटी ने किरदारों और उनकी डेप्थ के मुताबिक रोल्स को ऊपर नीचे किया। हमने जब चैट जीपीटी से इस देसी फ्रेंड्स शो का एक पोस्टर बनाने को कहा तो इसने हमें यह इमेज बनाकर दी।
भारत में बन चुका है ‘फ्रेंड्स’ जैसा एक शो
मालूम हो कि भारत में फ्रेंड्स की पॉपुलैरिटी को देखते हुए वैसा ही एक शो बनाने की कोशिश की जा चुकी है। साल 1999 में ऐसा ही एक सिटकॉम ‘हैलो फ्रेंड्स’ नाम से जीटीवी पर लाया गया था। इसकी स्टार कास्ट से लेकर फील तक वैसा ही रखा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इसे भारत में उतना क्रेजी रिस्पॉन्स नहीं मिला था। इस देसी फ्रेंड्स शो में सायरस भरोचा, अपर्णा बनर्जी, सिमोन सिंह, निखिल चिनप्पा और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स को कास्ट किया गया था। इस शो की IMDb पर रेटिंग 10 में से 1 रही थी। बता दें कि ऑरिजनल शो की IMDb रेटिंग 10 में से 8.8 है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.