शांतिप्रिय होते हैं सफेद रंग वाले
जिन लोगों को सफेद रंग सबसे ज्यादा पसंद होता है ऐसे व्यक्तियों का चरित्र बेहद शांतिप्रिय होता है। इनमें सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये किसी भी माहौल को शांत करने की क्षमता रखते हैं। सफेद रंग को सबसे ज्यादा पसंद करने वाले व्यक्ति बहुत ही दयालु हृदय के होते हैं। अपने पराए में भेदभाव किए बगैर ये हमेशा सबकी मदद के लिए खड़े रहते हैं। ऐसे लोग बेहद कम बोलना पसंद करते हैं और अपने शब्दों का चुनाव बहुत ही सोच समझकर करते हैं।
शर्मीले स्वभाव के होते हैं काले रंग वाले
जिन लोगों का फेवरेट कलर काला होता है वह बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं। भीड़-भाड़ में ज्यादातर शांत रहना पसंद करते हैं लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ये अपनी बात किसी के सामने नहीं रखते हैं। जहां जरूरत पड़ती है ये खुलकर अपनी बातें सबके सामने रखते हैं। अपने जीवन के अधिकतर पन्नों को ये ढक कर रखते हैं, सिर्फ जो जरूरी हो वही चीजे दिखाते हैं। यहां तक कि इनके खास दोस्तों को भी इनसे जुड़े राज पता नहीं होते।
हरा रंग दर्शाता है आपके अंदर का रोमांच
जिन लोगों का फेवरेट कलर हरा होता है वो इंडिपेंडेंट और रोमांचित जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्हें अपने जीवन जीने के तरीके में किसी प्रकार का बंधन स्वीकार नहीं होता। ये बहुत समझदार होते हैं, अपने रिश्तों और समाज के प्रति बेहद वफादार होते हैं। लेकिन इन्हें अपने जीवन में आजादी बहुत प्रिय है। किसी भी प्रकार की रोक-टोक इन्हें मंजूर नहीं होती। इन्हें खुलकर जीवन जीना पसंद होता है।
लाल रंग के लोगों की है ये खासियत
जिन लोगों का फेवरेट कलर लाल होता है वो खुलकर जीवन जीना पसंद करते हैं। दोस्ती करना, नए-नए एडवेंचर्स करना इन्हें बेहद पसंद होता है। ऐसे लोग अजनबियों को भी आसानी से अपना दोस्त बना लेते हैं। जिन व्यक्तियों को लाल रंग सबसे ज्यादा पसंद होता है, उन्हें अपना पैशन बहुत प्रिय होता है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ये जमीन आसमान एक कर देते हैं।
नीला रंग है वफादारी का सबूत
जिन लोगों को नीला रंग सबसे ज्यादा पसंद होता है वे लोग बेहद वफादार होते हैं। परिवार और दोस्तों के प्रति बहुत समर्पित होते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ डटकर खड़े रहते हैं। जिनका फेवरेट कलर नीला होता है वो बहुत ही इमोशनल होते हैं। इन्हें दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अंदर से जैसे होते हैं बाहर भी वैसे ही दिखाई देते हैं।
पॉजिटिव थिंकर होते हैं पीले रंग वाले
जिन लोगों का फेवरेट कलर पीला होता है ऐसे लोग बहुत ही पॉजिटिव किस्म के होते हैं। यह बहुत आशावादी होते हैं जो हमेशा जीवन के पॉजिटिव पहलू पर ध्यान देते हैं और निगेटिविटी से बेहद दूर रहते हैं। किसी भी चीज में अच्छाई ही ढूंढना इनकी आदत होती है। ऐसे लोग अपने व्यक्तित्व से सबको अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।
नाजुक स्वभाव के होते हैं गुलाबी रंग वाले
जिन लोगों का फेवरेट कलर गुलाबी होता है वो बहुत ही सरल और नाजुक स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें अपनी लाइफ में बैलेंस बनाकर चलना पसंद होता है। ये अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। सहजता के साथ लोग उनके करीब आते हैं, और दोस्ती करते हैं। गुलाबी रंग को पसंद करने वाले लोग उत्साही स्वभाव के होते हैं, और अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके चलते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.