रेलवे टिकट पर कई सारी डिटेल्स लिखी होती हैं। आपके नाम, उम्र और पीएनआपनंबर के अलावा कुछ डिटेल्स पीएनआर स्टेसट की होती हैं। अगर आपने अपनी ट्रेन टिकट पर WL, Rac, RLWL और PQWL जैसे शब्दों को नोटिस किया है, तो जानिए उनका मतलब और किसके कंफर्म होने का चांस है ज्यादा।
क्या है GNWL ?
टिकट करने में देरी होने पर अक्सर वेटिंग लिस्ट आ जाती है। इस तरह की लिस्ट में टिकट बुक करने पर जीएनडबल्यूएल लिखा होता है। इसका मतलब जनरल वेटिंग लिस्ट होता है। यह टिकट तब मिलती है जब आप ट्रेन के शुरुआती स्टेशन या उसके आस-पास के किसी मुख्य स्टेशन से यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं। यह सबसे सुरक्षित श्रेणी मानी जाती है, क्योंकि इसके कन्फर्म होने की संभावना दूसरी वेटिंग लिस्ट के मुकाबले सबसे ज्यादा होती है।
क्या है RLWL?
इस टिकट का मतलब रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट होता है। इस तरह की वेटिंग तब मिलती है जब आप ट्रेन के शुरुआती और आखिरी स्टेशन के बीच के प्रमुख ‘रिमोट’ स्टेशनों से यात्रा बुक करते हैं।जनरल वेटिंग की तुलना में इसके कन्फर्म होने की संभावना थोड़ी कम होती है।
क्या है PQWL?
इसका मतलब पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट होता है। इस तरह की टिकट तब दी जाती है जब आप ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक यात्रा करने के बजाय, बीच के किसी दो छोटे स्टेशनों के बीच यात्रा कर रहे होते हैं। इन छोटे स्टेशनों के लिए रेलवे ने एक अलग कोटा बनाया होता है, इसलिए इसे पूल्ड कोटा कहा जाता है।
क्या है RAC टिकट?
जिन टिकट का स्टेटस RAC होता है, उन टिकट में आप ट्रैवल कर सकते हैं। लेकिन आपको पूरी बर्थ नहीं मिलेगी। आपको एक ‘साइड लोअर’ सीट का आधा हिस्सा दिया जाता है जिस पर आप दिन में बैठ सकते हैं। रात के समय, उसी सीट पर बैठे दूसरे यात्री के साथ आपको बर्थ एडजस्ट करनी होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.