‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म ने 25 जून को पेड प्रिव्यू के जरिए 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म रिलीज हुई जिसने पहले दिन शुक्रवार 26 जून को 15.25 करोड़, शनिवार 27 जून को 20 करोड़, रविवार को 24.75 करोड़, सोमवार को 8.50 करोड़, मंगलवार को 9.25 करोड़, बुधवार को 6.15 करोड़, गुरुवार को 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर एक हफ्ते में 93.15 करोड़ की कमाई की।
फिर फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.50 करोड़, रविवार को 9.75 करोड़ के बाद सोमवार को 2.65 करोड़ की कमाई कर के अब तक कुल 117.55 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म ने अब तक 117.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन अब घटने लगा है। लेकिन नई ‘अल्फा’ फिल्म भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में कॉमेडी फिल्म होने के नाते अभी बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी रहने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ इस हफ्ते अगर अपनी लागत निकाल कर मुनाफा कमा लेगी तो फिल्म हिट की श्रेणी में आ जाएगी।
हालांकि वेलकम 3 से जितनी उम्मीद थी उस स्तर का फिल्म प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
वेलकम टू द जंगल की बहुत लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम शामिल है। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन अहमद खान ने किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.