- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (6 To 12 July 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
6 से 12 जुलाई तक वृष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति या वेतन वृद्धि हो सकती है। कर्क राशि वालों के लिए पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए समय अच्छा रहेगा।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रह सकता है। मकर राशि वालों को बाहरी स्रोतों से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के आय के नए स्रोत बनेंगे। मीन राशि वालों के कोर्ट केस या सरकारी मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह युवाओं को करियर या भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कोई भी जरूरी काम करने से पहले परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। इससे आपको बेहतर सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- इस समय आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। इस वजह से आप अपने निजी जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। रुपए-पैसे से जुड़ा कोई भी लेनदेन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। किसी के साथ संबंध भी खराब न होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस पार्टियों के साथ डील करते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। पेपर और दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें। इस समय किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन न करें। सरकारी नौकरी करने वालों को कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। लव- परिवार के सदस्यों का सहयोग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर का माहौल सुखद बनाए रखेगी। मित्रों के साथ मेल-मिलाप भी रहेगा। स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह आप अपने अंदर खास उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है, जिसका पूरा लाभ उठाने में आप सफल रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। नेगेटिव- चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। अगर उनका डटकर सामना किया, तो जीत निश्चित है। जरा सी हार मानने से बड़ा नुकसान हो सकता है। मन कभी-कभी परेशान रहेगा। खुशमिजाज और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में समय बिताएं।
व्यवसाय- ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े बिजनेस तरक्की करेंगे। अभी बिजनेस से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अच्छे काम की वजह से पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। लव- जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन से जुड़े कामों में समय बीतेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन, खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और खुशनुमा माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आप पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में जो योगदान दे रहे हैं, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। युवाओं को अपनी मेहनत से कोई उपलब्धि मिल सकती है। नेगेटिव- निवेश से जुड़ा कोई भी काम करते समय पूरी जानकारी जरूर हासिल करें, वरना नुकसान हो सकता है। कोई नकारात्मक बात आपकी मानसिक स्थिति को विचलित कर सकती है। इसलिए अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। लव- पारिवारिक व्यवस्था अच्छी बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल जरूरी है। विवाहेतर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। संतुलित दिनचर्या और खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह कहीं भी पैसा लगाने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित करें, वरना परेशानी हो सकती है। घर के नवीनीकरण या सुधार से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तुविद से विचार-विमर्श जरूर करें। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नेगेटिव- कोई भी फैसला तुरंत लें और उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से कई उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें और उन्हें गुप्त रखें। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए समय बहुत अच्छा है। पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। थोड़े प्रयासों से ही काम बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं। लव- घर का माहौल मधुर बनाए रखने में आपका खास सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और ज्यादा कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। पूरे मन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। युवा अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। नेगेटिव- आलस और सुस्ती जैसी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह समय ज्यादा मेहनत और प्रयासों का है। मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवा दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय खराब न करें और अपने कामों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में कोई नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले सोच-विचार जरूर कर लें, क्योंकि उसमें कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन रखना उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य से कोई समस्या आसानी से सुलझ सकती है। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर प्रसन्नता और नई ऊर्जा देगा। स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग से राहत के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- भावनाओं में बहने के बजाय विवेक और समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। भाग्य के बजाय कर्म पर भरोसा रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। बच्चे की किलकारी से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी महंगी वस्तु की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं, तो पेपर अच्छी तरह जांच लें। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ धीमी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मशीनरी, स्टाफ या कर्मचारियों से जुड़ी कोई न कोई परेशानी रहेगी। आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार कम होने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें। संतुलित खानपान भी रखें। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- जिस काम के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, इस सप्ताह उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। उनका मार्गदर्शन आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से परिचित कराएगा। नेगेटिव- किसी पड़ोसी या मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय धैर्य और विवेक से समाधान निकालने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसे पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था और कार्यशैली में सुधार लाने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। कोई इंक्वायरी आदि की स्थिति बन सकती है। लव- पारिवारिक विवाद दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- महिलाओं को जोड़ों में दर्द या स्त्री रोगों की वजह से परेशानी रह सकती है। काम के साथ-साथ व्यायाम का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी मेहनत और योग्यता से किसी खास काम में आपको उचित सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। बड़ा निवेश करने के लिए समय अच्छा है, जो भविष्य में लाभ दे सकता है। नेगेटिव- भूमि या वाहन खरीदने की योजना है, तो पहले पेपर अच्छी तरह जांच लें। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से माहौल नकारात्मक हो सकता है। इस तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। लंबित योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लगेगा। लव- घर की समस्याएं हल करने में जीवनसाथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र से मिलने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- इंफेक्शन या रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें और अपनी जांच जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से आप अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की जो योजनाएं बना रहे थे, उन पर अमल करने का सही समय है। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों से होंगे। किसी खास मित्र से मिलने का अवसर भी बनेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। थोड़ी समझदारी से संबंध फिर ठीक भी हो जाएंगे। निजी कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय जरूर निकालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव दूर होंगे। बदलाव से जुड़ी योजनाएं जल्दी ही लागू हो जाएंगी। नए काम की रूपरेखा बनेगी, लेकिन उसे शुरू करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। लव- पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बाहरी लोगों का दखल अपने दांपत्य जीवन पर न होने दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी जांच नियमित रूप से करवाते रहें। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- जिन कामों के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, उनके पूरे होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार शुभ परिणाम मिलेंगे। भाग्य आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वाहन खरीदने की योजना है, तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।
व्यवसाय- कारोबारी संपर्क बढ़ेंगे और बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि वे लीक हो सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी तरह के अनैतिक काम में रुचि न लें। लव- पति-पत्नी अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आपसी विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- थायराइड और ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति खास सावधानी रखें। रूटीन चेकअप जरूर करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। जल्दबाजी और लापरवाही न करें। इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में बिल्कुल न आएं। बेहतर होगा कि घर के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानें। पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें।
व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ-साथ क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि नुकसान के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। नौकरीपेशा लोगों के नरम व्यवहार और अच्छे काम की वजह से उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। इसका पूरा फायदा उठाएं। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। कोर्ट केस या किसी सरकारी मामले का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी। नेगेटिव- निजी गतिविधियों को प्राथमिकता दें। दूसरों के कामों में समय बिताने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इसकी वजह से तनाव हावी होगा। अपने स्वभाव में ठहराव लाएं। गुस्से की वजह से कुछ संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगियों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने कामों पर ही फोकस रखें। लव- बहुत ज्यादा व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से व्यवस्था कुछ अव्यवस्थित रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- छाती से जुड़ी परेशानी, नजला-जुकाम आदि से अपना बचाव रखें। मौसम के अनुसार दिनचर्या रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 6
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
