Happy Teachers Day Qotes In Hindi : शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को उनके सम्मान में कोट्स भेजते हैं। आप भी नीचे लिखे कोट्स भेजकर सम्मान जाहिर कर सकते हैं।
Happy Teachers Day Qotes In Hindi : शिक्षक दिवस पर स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को उनके सम्मान में कोट्स भेजते हैं। आप भी नीचे लिखे कोट्स भेजकर सम्मान प्रकट कर सकते हैं।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः
हैप्पी टीचर्स डे
अपने शिक्षक की कथा, कैसे करें बखान,
ईश्वर का अवतार है, रूप धरे इंसान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान,
उसको छूते ही बनें, सारे कनक समान ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
गुरुदेव के श्रीचरणों में
श्रद्धा सुमन संग वंदन
जिनके कृपा नीर से
जीवन हुआ चंदन
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
धरती कहती,अंबर कहते
कहती यही तराना.
गुरु आप ही पावन नूर हैं
जिनसे रौशन हुआ जमाना…
मेरा नमन हर शिक्षक को !
गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल
हैप्पी टीचर्स डे
गुरु समान दाता नहीं, याचक शीष समान।
तीन लोक की सम्पदा, सो गुरु दीन्ही दान॥
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखेंगे तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।’ – एपीजे अब्दुल कलाम
यदि कोई देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगो का राष्ट्र बनाना है, तो मुझे दृढ़तापूर्वक मानना है कि तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं जो ये कर सकते है – वे है पिता, मां और शिक्षक-अब्दुल कलाम
अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनन्द जगाना एक शिक्षक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है।-अल्बर्ट आइंस्टीन
मैं भाग्यशाली था कि मुझे आप जैसा गुरु मिला।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं,
आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है।
आपको शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।– शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में
ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं
जमीन से आसमान तक पहुंचाने का जो रखते हैं हुनर
ऐसे टीचर्स को मैं दिल से सलाम करता हूं।
शिक्षक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.