- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (15 To 21 June 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
15 से 21 जून 2026 तक मेष राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिल सकती है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों का समय पर काम पूरा करना प्रमोशन में मददगार रहेगा।
कन्या राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। धनु राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मकर राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों को फैशन इंडस्ट्री में अच्छे मौके और नौकरी में तरक्की की उम्मीद है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लेने से आप उन्हें बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी परिजन से अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी तरह का लेनदेन करने की योजना है, तो सावधानी बरतें, क्योंकि आप किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आप अपनी योग्यता और मेहनत से उन्हें हल भी कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में दोबारा बेहतरीन परिस्थितियां बनेंगी। उचित ऑर्डर मिलेंगे। मार्केटिंग से जुड़े कामों में कोई भी लेनदेन बहुत सावधानी से करें। लव- अपनी पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। परिवार के लोगों का आपसी सामंजस्य घर में अच्छी व्यवस्था बनाए रखेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आप अपने संतुलित व्यवहार से सभी का मन मोह लेंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। स्थितियों को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित काम का सहारा न लें। सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। महिलाओं को ज्यादा कार्यभार की वजह से व्यवस्था बनाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप के काम में विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहेगा। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आप कई कामों को अंजाम दे सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में सुविधा रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी हल करने में आपको मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- मन में चल रहे सवालों का जवाब आपको खुद ही तलाशना होगा। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में ज्यादा समय लगाने से उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा कि छोटी-छोटी बातों को ज्यादा तूल न दें और अपने कामों पर ही फोकस रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में समय के अनुसार बदलाव लाएं और व्यवस्था को और बेहतर करें। इससे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। कर्मचारियों के साथ किसी वजह से तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिलने से चिंता रहेगी। लव- परिवार में अनुशासन बनाए रखने के लिए खुद को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति रह सकती है। खानपान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- अत्यधिक वर्कलोड रहेगा, लेकिन आप एक्टिव होकर लगभग सभी काम निपटा लेंगे। आर्थिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का यह उत्तम समय है। युवा अपने करियर को लेकर प्रयत्नशील रहें। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी आर्थिक परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की कोशिश करें। क्रोध और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- अभी परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं हैं, इसलिए व्यवसायिक कामों में ज्यादा निवेश न करें, क्योंकि इसका असर आपकी आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। ऑफिस में आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। हालांकि, कामों को समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन के लिए सहायक रहेगा। लव- परिवार के साथ बैठना और हास-परिहास करना आपको दोबारा ऊर्जावान बनाएगा। इससे आप अपनी थकान भी भूल जाएंगे। स्वास्थ्य- कोई काम न बनने की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी सोच को बेहतर और पॉजिटिव बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ विशेष गतिविधियां होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति में भी सहायता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नेगेटिव- घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान का ध्यान रखें और उनके मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय व्यर्थ की गतिविधियों में समय बिता सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाकर रखें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। नौकरी में आपके द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। लव- पारिवारिक जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- मौसम की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। व्यवस्थित रहें और मौसम के अनुसार अपना आहार रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह फोन कॉल या किसी संबंधी के माध्यम से आपको कोई खास शुभ समाचार मिलेगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करता है। अपने इन्हीं गुणों से आप आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें, तो आपको उचित परिणाम मिल सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में समस्या रह सकती है।
व्यवसाय- व्यापार विस्तार से जुड़ी नई संभावना पर विचार होगा। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन पर लगाएं। सरकारी नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। किसी विशेष लक्ष्य को लेकर ड्यूटी लग सकती है। लव- पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। स्वास्थ्य- काफी समय से चल रही शारीरिक अस्वस्थता से राहत मिलेगी। एक्सरसाइज और योग को नियमित रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका आदर्शवादी और परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और निखारेगा। आपका कोई असंभव लग रहा काम भी बनने वाला है। नेगेटिव- समय की कीमत पहचानें और समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। आलस करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपके साथ संबंध खराब कर सकता है, इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास न करें।
व्यवसाय- किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है। नए व्यवसायिक अनुबंध भी विकसित होंगे, लेकिन वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ किसी वाद-विवाद में न पड़ें। लव- वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना उचित रहेगा। आयुर्वेदिक चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। रचनात्मक कामों में कुछ समय लगाना आपको ऊर्जावान बनाएगा। अधिकतर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। हालांकि परिश्रम और मेहनत ज्यादा रहेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिलने से सुकून रहेगा। नेगेटिव- कानूनी मामलों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से कुछ नकारात्मक स्थिति बनेगी, जिसका असर सभी की कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। आर्थिक दिक्कतें और परेशानियां होने पर घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सभी फैसले खुद ही लें। दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। काम के सिलसिले में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता न करें। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। लव- दांपत्य जीवन में भावनात्मक मधुरता रहेगी और दायित्वों का भी उचित निर्वहन होगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए अपना नियमित मेडिकल चेकअप कराएं और अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति है। अगर अपने सपने और कल्पनाएं साकार करना चाहते हैं, तो अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर विश्वास रखें। आपको कई परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। नेगेटिव- किसी भी प्रतिकूलता में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी या धन से जुड़े लेनदेन के कारण किसी नजदीकी रिश्तेदार या भाई के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। कोई कीमती वस्तु न मिलने से भी मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति और उचित समय देने की जरूरत है। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है। लव- घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाए रखेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपकी कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने वाली है। इससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नेगेटिव- सप्ताह के आखिरी में बच्चों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। अपने अंदर नकारात्मक विचारों को स्थान न दें। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग मिलेगा, इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। आपको सफलता मिलेगी और नए ऑर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है। लव- परिवार में सुख-शांति और मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। संतुलित खानपान करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ी किसी योजना को कार्यरूप देने का अनुकूल समय है। आप अपनी व्यवहार कुशलता और समझदारी से निर्धारित लक्ष्य के उचित परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नेगेटिव- बेवजह दूसरों के मामलों में उलझने और हस्तक्षेप करने से आपका मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। जल्दी सफलता हासिल करने की इच्छा में किसी भी गैरकानूनी काम को हाथ में न लें। वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्च आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। कंसल्टेंसी से जुड़े काम फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। अगर आप कारोबार से जुड़ा कोई नया प्रयोग अमल में लाने जा रहे हैं, तो अत्यधिक सावधानी रखनी होगी। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोगियों का पूरा समर्पण रहेगा। लव- घर-परिवार के प्रति भी अपना सहयोग और समर्पण बनाए रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। स्वास्थ्य- जुकाम और खांसी जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह आपका कोई मनोनुकूल काम पूरा होने वाला है। प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व के सामने आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें और अपने काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। यह समय अपने कामों पर उचित ध्यान देने का है। चचेरे भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक लंबित कामों में कार्यवाही शुरू होगी, लेकिन मेहनत ज्यादा रहेगी। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में चल रही ज्यादा कार्यभार की स्थिति से कुछ राहत मिलेगी। तरक्की की भी उम्मीद बन रही है। लव- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर तनाव में न आएं। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए तनाव और थकान को हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
