पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है, वह किसी से छुपा नहीं है. इंग्लैंड टूर पर हाल देख लीजिए, जहां टीम 0-2 से पिछड़ रही है. स्टुअर्ट ब्रॉड तो पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे कि इंग्लैंड यह सीरीज 3-0 से जीतेगा. पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम भी इस बात से सहमति रखते हैं. उनसे कई बार पूछा गया है कि क्या वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मदद के लिए कुछ नहीं करना चाहते. सबको चौंकाते हुए अकरम ने मना कर दिया.
वसीम अकरम का कहना है कि ताली 2 हाथों से बजती है. उन्होंने कहा कि यहां दिक्कत केवल खिलाड़ी और बोर्ड के साथ नहीं है बल्कि बुनियादी रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बहुत कमजोर पड़ चुका है. पाक टीम को 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलना है, उसमें कई सारे खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.
अकरम ने मना कर दिया
द एथलेटिक के मुताबिक वसीम अकरम ने कहा, “मुझसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है. ‘क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव के लिए कुछ करेंगे?’ लेकिन यहां दिक्कतों की जड़ें बहुत गहरी हैं. यहां सिर्फ टॉप खिलाड़ी हैं, उसके अलावा कुछ नहीं.”
अकरम ने पाकिस्तान के डोमेस्टिक क्रिकेट सिस्टम पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट के फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं. इसमें कोई निरंतरता नहीं है और ना ही कोई सब्र.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट
फैंस पर भी साधा निशाना
दिग्गज गेंदबाज ने पाकिस्तानी फैंस को भी नहीं बख्शा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के डाउनफॉल में फैंस का भी हाथ है. उनके अनुसार फैंस अपनी टीम को हारता देख तुरंत आलोचना करने लगते हैं.
वहाब रियाज महिला एशिया कप में पाकिस्तान टीम के मेंटॉर हैं. उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी फैंस उनसे कहते दिखे कि उन्हें ट्रॉफी जीतने से फर्क नहीं पड़ता, उन्हें सिर्फ भारत को हारते देखना है. यह दर्शाता है कि वसीम अकरम का कहना गलत नहीं है, क्योंकि पाक फैंस अपनी ही टीम की धज्जियां उड़ाने में व्यस्त हैं.
पता था 3-0 से हारेंगे
वसीम अकरम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से सहानुभूति है, लेकिन वे मानते हैं कि टीम किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं कर रही है. उन्होंने कहा, “मुझे सीरीज से पहले ही अंदाजा था कि हम 0-3 से हारेंगे. हमारी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, गेंदबाजी कमजोर है और फील्डिंग तो सबसे ज्यादा खराब है.”
यह भी पढ़ें:
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.