अगर आप लगातार अच्छी डाइट और एक्सरसाइज फॉलो कर रहे हैं लेकिन फिर भी आपका वज़न कम नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि इसके पीछे सिर्फ़ डाइट और वर्कआउट के अलावा भी कुछ और वजहें हों। क्रोनिक इन्फ्लेमेशन (लंबे समय तक रहने वाली सूजन), कोर्टिसोल का बढ़ा हुआ लेवल, खराब पाचन और लगातार पेट फूलने जैसी दिक्कतें कभी-कभी वज़न को कंट्रोल करना मुश्किल बना देती हैं। ‘रिचाज़ फिटनेस लैब’ की फाउंडर, पीसीओएस, थायरॉयड हेल्थ और डायबिटीज़ मैनेजमेंट में माहिर डाइट और वेलनेस कोच रिचा गंगानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में ऐसी पांच ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिनकी मदद से उन्होंने 21 दिनों में अपनी कमर का साइज़ 32 से घटाकर 28 इंच कर लिया। उनके अनुसार, इन पांच ड्रिंक्स ने उन का कोर्टिसोल लेवल और इन्फ्लेमेशन कम करने में काफी मदद की।
इन ड्रिंक्स का करें सेवन
-
चिया जिंजर ड्रिंक: चिया जिंजर ड्रिंक गट को हाइड्रेट करता है और मल को नरम करने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 250 मिलीलीटर पानी में एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स मिलाएं। इसमें अदरक के चार-पांच टुकड़े डालें। कम से कम 30 मिनट या रात भर के लिए भिगो दें। सुबह इस ड्रिंक को आप हल्का गुनगुना गरम कर पिएं। -
अलसी का ड्रिंक: अलसी का ड्रिंक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह मल को नरम कर, नियमितता में सुधार करने में मदद करता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 250 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच अलसी पाउडर मिलाएं और फिर सुबह इस ड्रिंक का सेवन करें। -
ऑलिव ऑयल और नींबू ड्रिंक: एक कप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इसमें आधा नींबू निचोड़ लें, सुबह इस ड्रिंक का सेवन करें। यह ड्रिंक पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है और सुबह मल त्याग में सहायता करता है। -
इसबगोल गट क्लीन्ज़: 250 ml पानी में 1 छोटा चम्मच इसबगोल, एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और फिर इस ड्रिंक का सेवन करें। यह ड्रिंक घुलनशील फाइबर प्रदान करता है। मल की मात्रा बढ़ाने और नियमितता को बढ़ावा देने में मदद करता है।
-
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय: 300 मिलीलीटर पानी में आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ डालें। सभी सामग्रियों को एक साथ पांच से सात मिनट तक उबालें। सोने से 30 से 60 मिनट पहले छानकर पियें। यह ड्रिंक पाचन में सुधार कर सकता है और सूजन को कम कर सकता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.