एक्सपर्ट्स की क्या है राय? (VI target price)
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग को बरकरार रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से वोडाफोन आइडिया के शेयरों के लिए 12.60 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि आज के इंट्रा-डे हाई की तुलना में काफी कम है।
यूबीएस ने 15 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज ने न्यूट्रल रेटिंग दी गै। वहीं, सीएलएसए ने 12.60 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। एक्सिस कैपिटल की तरफ से टेलीकॉम कंपनी के शेयरों के लिए 12.25 रुपये का टारगेट प्राइस दिया गया है। इस ब्रोकरेज ने Reduce रेटिंग दी है।
कंपनी का घाटा हुआ कम (Vodafone Idea target price)
वोडाफोन आइडिया ने दी जानकारी के अनुसार बताया है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कम होकर 3,754 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से घाटे में कमी सरकार की ओर से बकाया राशि के भुगतान में दी गई राहत के कारण हुई। क साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी को 6,611 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
पहली तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवन्यू छह प्रतिशत बढ़कर 11,689 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में यह 11,023 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ARPU 10.2 प्रतिशत बढ़कर 195 रुपये हो गया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 177 रुपये था। बता दें, 4जी और 5जी ग्राहकों की संख्या सालाना आधार पर करीब दो प्रतिशत बढ़कर 13 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह संख्या 12.74 करोड़ थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.