टेलीकॉम कंपनी का घाटा हुआ कम (VI Q1 results)
10 अगस्त को वीआई ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहले क्वार्टर के दौरान कुल 3754 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 6608 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का रेवन्यू 11689 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही के दौरान यह 11023 करोड़ रुपये रेवन्यू रहा था।
प्रति ग्राहक औसतन कमाई कंपनी की 195 रुपये पहली तिमाही में रहा है। जोकि पिछले साल की तुलना में 10.20 प्रतिशत अधिक है।
एक्सपर्ट्स की वोडाफोन आइडिया के शेयरों की खरीद को लेकर क्या राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 11 रुपये की रेटिंग सेट की है। वहीं, जेएम फाइनेंशियल ने 14.70 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज ने 15 रुपये से टारगेट प्राइस घटाकर 14.70 रुपये कर दिया है। बता दें, जेएम फाइनेंशियल की तरफ से Add रेटिंग दी गई है।
चार्ट पर यह स्टॉक 13.70 रुपये से 14 रुपये के स्तर पर रेसिस्टेंस का सामना कर रहा है। अगर स्टॉक 14 रुपये के इस स्तर को तोड़ने में सफल रहा तो कंपनी के शेयरों में कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। बता दें, एक साल में वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में 104 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में इस टेलीकॉम कंपनी के शेयरों का दाम 104 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.