Vivo Y31t 5G की भारत में सेल शुरू हो गई है। इस डिवाइस में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत IP68/IP69 प्रोटेक्शन मिलता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
7200mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
Vivo Y31t 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 7200mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसे लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी को चार्ज करने में सुविधा मिलती है।
साथ ही नए फोन में IP68 और IP69 डस्ट एंड वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, कंपनी ने इसमें Military-Grade Durability Certification और SGS Gold Label Five-Star Drop Resistance Certification मिलने की जानकारी दी है। फोन में One-Tap वाटर एंड डस्ट इजेक्शन और नमी का पता लगाने जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि, पानी से होने वाला नुकसान हर स्थिति में वारंटी के अंदर नहीं आता।
120Hz डिस्प्ले और पावरफुल स्पीकर वॉल्यूम
Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1608×720 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1250 HBM निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं, जिनकी अधिकतम वॉल्यूम क्षमता को कंपनी 400 प्रतिशत तक बताती है।
50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI Wide-Angle मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo Y31t 5G में OriginOS 6 मिलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें AI Creation, Origin Island, Drag & Go, Private Space और vivo DocMaster जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इतनी रखी गई है Vivo फोन की कीमत
Vivo Y31t 5G को भारत में 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में क्रम से 25,999 रुपये, 29,999 रुपये और 34,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यह फोन Crimson Red, Seashore Green और Golden Mist कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, कुछ पार्टनर्स के जरिए जीरो डाउन पेमेंट और Jio की ओर से छह महीने तक 10 OTT ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस जैसे ऑफर्स भी दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.