श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने कोलंबो टेस्ट में बल्ले से इतिहास रच दिया। सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगातार दूसरा शतक जड़ने का कारनामा किया। कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन सोनल टी ब्रेक का ऐलान होने पर 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद तीसरे सेशन में 2 रन अपने खाते में जोड़ते ही भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए शतक ठोका।
सोनल के बल्ले से गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी शानदार शतक आया था। अब लगातार दूसरे टेस्ट मैच में सैकड़ा जड़ते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नई इबारत लिख दी है। दरअसल, दिनुशा कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी में शतक बनाते ही वह भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
टेस्ट सीरीज में तीसरा शतक
गॉल टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 100 रन और फिर दूसरी पारी में 84 रनों का योगदान दिया। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी सैकड़ा जड़ते हुए तहलका मचा दिया। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 223 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की पारी खेली और अब दूसरी पारी में सैकड़ा जड़ते हुए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया। भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 4 पारियों में अब तक 387 रन बना चुके हैं।
इससे पहले जब सोनल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था, तो वह भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 67 साल बाद ऐसा अनोखा कारनामा देखने को मिला है। इससे पहले साल 1959 में इंग्लैंड के केन बैरिंगटन ने भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था।
भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर
- डगलस जार्डिन (इंग्लैंड) – 1932 से 1934
- एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) -, 1948
- क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज) – 1948
- केन बैरिंगटन (इंग्लैंड) – 1959
- सोनल दिनुशा (श्रीलंका) – 2026
सोनल भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। इससे पहले अरविंदा डी सिल्वा और दुलीप मेंडिंस ने ये कारनामा किया था। अब करीब 29 साल बाद ये बड़ा कारनामा देखने को मिला है।
SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक
- दुलीप मेंडिस – 105 और 105, चेन्नई, 1982
- अरविंदा डी सिल्वा – 146 और 120, कोलंबो (SSC), 1997
- सोनाल दिनुशा – 103 और 100*, कोलंबो (SSC), 2026
यह भी पढ़ें:
सोनल दिनुशा ने रच दिया इतिहास, भारत को आ गई साल 2000 की याद, आखिर ऐसा क्या किया
एशिया कप के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान को धूल चटाने और खिताब पर होगी नजर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.