विराट कोहली के पास बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी दर्जनों ट्रॉफी हैं। उन्होंने लगभग हर बड़ी ट्रॉफी को जीता है। आईपीएल की अब दो ट्रॉफी उन्होंने आरसीबी के साथ जीती हैं। 17 साल के बाद पहली ट्रॉफी उन्होंने जीती थी।
विराट के ट्रॉफी कैबिनेट की बात 2005-06 से ही हो जाती है, जब उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। विजय मर्चेंट ट्रॉफी उन्होंने सबसे पहले जीती थी। इसके बाद अंडर 19 क्रिकेट में तीन ट्राई सीरीज जीतीं। इनमें एक ट्रॉफी बतौर कप्तान भी उन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका में जीती। उसी साल उन्होंने अंडर 19 विश्व कप बतौर कप्तान देश को दिलाया था। 2008 में ही एनकेपी सालवे ट्रॉफी भी उन्होंने जीती थी।
2009 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में ट्रॉफी जीतने की शुरुआत की। कॉम्पैक कप से लेकर एशिया कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, एशिया कप टी20 समेत कई खिताब जीते। हालांकि, उनका एक सपना आईपीएल जीतने का था, जो 2025 में आकर पूरा हुआ और 2026 में फिर से उन्होंने इस ट्रॉफी को जीता। कौन-कौन सी ट्रॉफी उन्होंने जीती हैं? उनके बारे में आप नीचे जान लीजिए।
विराट कोहली के ट्रॉफी जीतने की लिस्ट
विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2005-06
U19 इनविटेशनल 2nd ट्राई सीरीज 2007
U19 ट्राई सीरीज श्रीलंका 2007
U19 ट्राई सीरीज साउथ अफ्रीका 2008 (बतौर कप्तान)
U19 वनडे वर्ल्ड कप 2008 (बतौर कप्तान)
NKP सालवे चैलेंजर ट्रॉफी 2008
कॉम्पैक कप 2009
एशिया कप 2010
देवधर ट्रॉफी 2010 (बतौर कप्तान)
ईरानी कप 2010
वनडे वर्ल्ड कप 2011
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013
ट्राई नेशन सीरीज वेस्टइंडीज 2013
एशिया कप टी20 2016
एशिया कप 2023
टी20 वर्ल्ड कप 2024
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.