आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अक्षय तृतिया के मौके पर वृंदावन प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। वहीं कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में दर्शन किए और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बता दें कि, विराट कोहली और अनुष्का ने वृंदावन के श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम जाकर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने महाराज जी के साथ एकांतिक वार्तालाप में भाग लिया।
अक्षय तृतिया के मौके पर एक खास कार्यक्रम में शामिल होकर इस कपल ने भक्ति भाव से आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक वीडियो में किंग कोहली को गले में तुलसी की माला पहने हुए देखा जा रहा है जबकि अनुष्का शर्मा सफेद रंग के सिंपल सूट में नजर आईं।
हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट ने 19 रन बनाए थे। अब आरसीबी का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। इस बीच मिले कुछ दिनों के ब्रेक का इस्तेमाल कर विराट ने मानसिक शांति और भक्ति के लिए किया।
Virat Kohli and Anushka Sharma arrived in Vrindavan. pic.twitter.com/fQuoUWh8ok
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) April 20, 2026
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.