Virat Kohli: आईपीएल सीजन 19 का पहला मुकाबला RCB बनाम SRH के बीच खेला जाएगा। पहले ही मुकाबले में फैंस की नजरें विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से विराट शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। किंग कोहली को आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और कामयाब बल्लेबाजों में से जाने जाते हैं।
आईपीएल के इतिहास में उन्होंने ऐसे कई महारिकार्ड बनाए हैं, जिसे आज भी कई खिलाड़ी तोड़ना चाहेंगे। आईपीएल इतिहास में 399 रन बनाते ही आईपीएल इतिहास में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, इस सीजन 915 बनाते ही RCB के लिए एकमात्र ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जो किसी ने एक फ्रेंचाइजी के लिए 10,000 बनाए हो।
एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के
विराट कोहली आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शुरू से एक ही फ्रेंचाइजी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए आए हैं। इस बीच विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अभी तक 291 छक्के लगा चुके हैं। 9 छक्के लगाते ही कोहली एक ही टीम के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। यह अपने आप में एक नया इतिहास हो जाएगा।
IPL इतिहास में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी की बात होती है, तो विराट कोहली टॉप पर मौजूद रहते हैं। आईपीएल इतिहास में विराट ने 8 शतक और 63 अर्धशतक लगा चुके हैं, जो अपने आप में एक इतिहास है। आईपीएल सीजन 2026 में कोहली इस रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाना चाहेंगे। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं है।
एक ही मैदान पर 4,000 रन बनाने का रिकॉर्ड
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम विराट कोहली के लिए हमेशा लक्की रहा है। एम चिन्नास्वामी में विराट कोहली ने अब तक 3,202 रन बनाए हैं। कोहली के पास एक ही मैदान पर 4000 रन बनाने का मौका होगा। जी हां, अगर वो इस सीजन चिन्नास्वामी में 798 रन बनाते हैं, तो IPL में एक ही मैदान पर बनाए गए सबसे ज्यादा रन होंगे, जो अपने आप में एक इतिहास होगा।
विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 8,661 रन बनाए हैं। अगर विराट कोहली इस सीजन 339 बनाते हैं , तो आईपीएल इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। उम्मीद है कि इस रिकॉर्ड को कोहली आसानी से बना लेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.