IND vs SL टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल इस सीरीज में भारत के कप्तान होंगे। आइए एक नजर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बेस्ट कप्तानों की लिस्ट पर डालते हैं-
श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का अद्भुत रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ शानदार रहा है। किंग कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें भारत 6 जीता और 1 हारा है। विराट का श्रीलंका के खिलाफ जीत का प्रतिशत सबसे अधिक 66.7 का है।
एमएस धोनी के ऊपर मोहम्मद अजहरुद्दीन
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी श्रीलंका के खिलाफ कमाल का रहा है। इस पड़ोसी देश के खिलाफ उनका जीत का प्रतिशत 62.5 का रहा है। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 8 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत 5 जीता और एक भी नहीं हारा।
एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। धोनी की कप्तानी में भारत श्रीलंका के खिलाफ 6 मैच खेला था, जिसमें उन्हें तीन में ही जीत मिली थी, जब भारत 1 मैच हारा था। माही का श्रीलंका के खिलाफ जीत का प्रतिशत 50 का रहा।
कपिल देव लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उनका श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 33.3 का रहा है। उनकी कप्तानी में भारत 6 में से 2 ही मैच जीता, जबकि एक हारा।
सचिन तेंदुलकर के नाम भी शानदार रिकॉर्ड
IND vs SL टेस्ट सीरीज में कम से कम 5 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ दो ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने एक भी मैच नहीं हारा। पहला नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन का है तो दूसरा सचिन तेंदुलकर का।
मास्टर ब्लास्टर ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत एक भी नहीं हारा। हालांकि टीम इंडिया को इस दौरान एक जीत भी नसीब नहीं हुई, क्योंकि सभी 5 मुकाबले ड्रॉ रहे थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.