कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 पारी खेली हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 32.40 के औसत ने 972 रन बनाए हैं। इनमें चैंपियंस लीग टी20 के आंकड़े भी हैं। ऐसे में अगर आज के मैच वो सिर्फ 28 रन बना लेते हैं, तो मुंबई के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस दौरान मुंबई के खिलाफ उन्होंने सात अर्धशतकीय पारी भी खेली है।
आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, कुछ मैचों में फ्लॉप भी रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 164.07 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी भी निकली है।
हेड टू हेड मुकाबले में मुंबई का पलड़ा अभी तक भारी रहा है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन 35 मुकाबले में 19 में मुंबई को जीत मिली है और 16 मैच आरसीबी ने जीते हैं। आपको बता दें कि आरसीबी ने पिछली भिड़ंत में मुंबई को 18 रन से हराया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.