कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि विराट आगामी वनडे विश्व कप का हिस्सा होंगे और इस मामले पर बात नहीं होनी चाहिए।
इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए
राजकुमार शर्मा ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा, ”मुझे लगता है आपको खुद देखना चाहिए। कि वह क्या कर रहा है, उसने पिछले कुछ मैचों में क्या किया है और वह मैदान पर कैसा कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए।” 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 76 के औसत से 760 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आगे कहा, ”मेरा मतलब है कि बतौर खिलाड़ी, मुझे लगता है कि वो शानदार हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे मैच विजेता हैं। जब उनका दिन होता है, तो मैच जीत ही लेते है।”
राजकुमार ने रोहित शर्मा को लेकर भी यही बात दोहराई। पूर्व भारतीय कप्तान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से 15 मैचों में 727 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक शामिल है। कोच ने कोहली को लेकर कहा, ”उन्हें अपनी क्षमता पर जबरदस्त भरोसा था और वे बहुत मेहनत करते हैं। उनकी वर्क एथिक्स बेहतरीन है। मेरा मतलब है कि भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए ही बनाया था और उनकी कार्यशैली सचमुच शानदार थी, इसीलिए वे इतने बड़े खिलाड़ी बने।”
बहुत यादगार पल है
राजकुमार ने तारीफ करते हुए कहा, ”उन्होंने फिटनेस के प्रति सिर्फ क्रिकेटर्स को जागरूक नहीं किया बल्कि पूरे देश को किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दिया है और मुझे उस पर गर्व है। हम आपस में भी बात करते रहते हैं। जब वो कप्तान बने तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम वहां पहुंचेंगे। मतलब, यह बहुत यादगार पल है। हम उन दिनों को हमेशा याद करते हैं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.