How To Quit Smoking: सुनने में यह भले ही चमत्कार लगे या फिर कोरा झूठ, लेकिन यह सोलह आने सच है। सिगरेट से छुटकारा पाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि मैं हूं।यह ऐसी सक्सेस है, जो हमारे पाठकों तक न पहुंचे तो मेरी सफलता व्यक्तिगत रह जाएगी।
एक फूंक से शुरू हुई कहानी 15 सिगरेट तक पहुंची
आम लोगों की तरह मेरी भी स्मोकिंग की शुरुआत एक पफ यानी एक फूंक से ही हुई। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के दौरान दोस्तों ने सिगरेट को चैलेंज के तौर पर प्रस्तुत किया। इसके बाद पढ़ाई पूरी हुई, नौकरी शुरू हुई। नौकरी बदली, शहर बदले, लेकिन आदत नहीं बदली। सिगरेट की संख्या बढ़ती गई।
सिगरेट ने कर लिया माइंड हैक
सिगरेट की लत ऐसी लगी कि अब उसे पीने के लिए बहाने ढूढ़ने पड़ते थे। सुबह सोकर उठो तो सिगरेट, चाय के साथ सिगरेट, खाना खाने के बाद सिगरेट, गम हो तो सिगरेट और गुस्सा हो तो सिगरेट। बोर हो तो सिगरेट, बिजी हो तो सिगरेट। सिगरेट ने माइंड को इस तरह हैक कर लिया कि हर घंटे ऑटोमेटिक सिगरेट के लिए बेचैन होता था।
सिगरेट छोड़ने की 1000 कोशिशें क्यों हुईं बेकार
ऐसा नहीं है कि सिगरेट छोड़ने की मैंने कोशिश नहीं की। 2000 में लत लगी और 2006 से ही छोड़ने की 1000 कोशिशें की। काउंसलर से लेकर डॉक्टर तक, सभी को आजमाया, लेकिन नतीजा सिफर। बरेली में एक बार अचानक छोड़ा तो 6 महीने तक हाथ नहीं लगाया। सिगरेट के पैसे से एक 7500 रुपये का एक फ्रीज ले लिया। एक खबर भी लिख डाली, ‘सिगरेट की कीमत पर खरीदिए घर और लाइए सपनों की कार’, पर स्मोकिंग नहीं छूटी।
6 मिनट में कैसे छूटी सिगरेट
इस सच्ची कहानी का क्लाइमेक्स अभी 29 दिन पहले ही आया। सिगरेट छोड़ने में महज 6 मिनट लगे। 26 साल पुरानी सिगरेट की लत 6 मिनट में छूट गई। इसका मुझे आज तक यकीं नहीं हो रहा, लेकिन यह हो चुका है और आज मैं स्मोकफ्री हूं।
दरअसल दो महीने पहले एक ‘गुरु’ से मुलाकात फेसबुक पर हो गई। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक App है। फेसबुक पर बार-बार QuitSure का ऐड मुझे परेशान कर रहा थे। एक दिन मैंने उसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लिया और ट्रॉयल के तौर पर इस्तेमाल करने लगा। तीन दिन बाद ही उसे मुझे सब्सक्राइब करना पड़ा।
क्या था ऐप में और कैसे छुड़ाई लत
मैंने 6 हफ्ते का प्रोग्राम चुना। यानी 42 दिन में सिगरेट छुड़ाने का प्रोग्राम। IIT और IIM के पास आउट द्वारा बनाया गया यह ऐप मेरी 26 साल की लत 42वें दिन के खत्म होने से चंद मिनट पहले तक एक भी सिगरेट कम नहीं कर पाया था।
बिना किसी उपदेश के ऐप मुझे विडियो और टेक्स्ट के जरिए क्रेविंग, डिसेप्शन, माइंडफुल स्मोकिंग, निकोटिन, रिसेप्टर्स, अर्ज, लॉ ऑफ स्मोकिंग जैसे तमाम टर्म्स के जरिए वैज्ञानिक तरीके से ट्रेंड करता रहा। 42वें दिन भी मैं 14 सिगरेट पी चुका था और नोटिफिकेशन आया This is Your Last Cigrettee. इस सिगरेट को पीने के लिए एक खास इंस्ट्रक्शन दिए गए थे। इसे 6 मिनट में पीना था। मैंनें छोटी गोल्ड फ्लैक 6 मिनट में खत्म की और स्मोक फ्री हो गया। जो सिगरेट कोर्स के दौरान भी नहीं छूट पाई, वह हमेशा-हमेशा के लिए लास्ट 6 मिनट में छूट गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.