मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में हजारों लोग सड़कों पर जुटे नजर आते हैं और इस दौरान आसमान में मिसाइल के धमाके सुनाई देते हैं. हैरानी की बात यह है कि धमाकों के बावजूद भीड़ वहां से हटने के बजाय नारे लगाती रहती है. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर के रूप में मुज्तबा खामेनेई को चुना गया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह प्रदर्शन अमेरिका और इजरायल के खिलाफ और नए नेतृत्व के समर्थन में किया जा रहा था. इस वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में आ गया है.
ये भी पढ़ें-साड़ी पहने भाभियों का तहलका, डीजे के सामने पतली कमर और घूंघट में किया जबरदस्त डांस; वीडियो वायरल
मिसाइल के धमाकों के बीच ईरानियों का जोश उड़ा देगा होश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @SyedHassanKazim नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वायरल क्लिप में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े दिखाई देते हैं. इस दौरान दूर कई मिसाइल के धमाके होते सुनाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भीड़ वहां से भगाने के बजाय नारे लगाते रहती है. लोग हुसैन… हुसैन… और अमेरिका-इजरायल विरोधी नारे लगाते हुए सुनाई देते हैं. वीडियो शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि यह प्रदर्शन नए सुप्रीम लीडर के समर्थन में था और लोग युद्ध के माहौल के बीच भी अपना विरोध दर्ज करा रहे थे.
दरअसल 28 फरवरी को हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर सामने आई थी. इसके बाद ईरान में तनाव और बढ़ गया. वहींं कुछ ही दिनों के अंदर ईरान ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुज्तबा को नया सुप्रीम लीडर चुन लिया. माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद अमेरिका और इजरायल के साथ का टकराव और बढ़ गया. वहीं नए नेतृत्व के ऐलान के बाद ईरान और इजरायल के बीच सैन्य कार्रवाई तेज होने की खबरें भी सामने आई है. रिपोर्ट में बहरीन और सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हमलों की बात कही गई है. इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना की बारी हमलो के बावजूद ईरान की कुछ सैन्य क्षमता अभी भी बाकी है.
सोशल मीडिया पर बंटे यूजर्स
वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है एक यूजर ने लिखा इतने धमाकों के बीच भी लोग डटे रहे, यह वाकया हैरान करने वाला है तो दूसरे ने लिखा इतना साहस कम ही देखने को मिलता है. वही एक दूसरे यूजर ने सवाल उठाया हमें कैसे पता कि वह कहां किस मकसद से इकट्ठा हुए थे. किसी ने लिखा यह तो सालों से लगने वाला वही नारा है, इसमें नया क्या है. एक यूजर ने दावा किया लोगों काे समर्थन दिखाने के लिए सड़कों पर जबरदस्ती लाया गया होगा.
ये भी पढ़ें-अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.