साल 1967 में राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म बहारों के सपने रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इस फिल्म का एक गाना ‘आजा पिया तोहे प्यार दूं’ तो काफी पसंद किया गया था. 60-70 के दशक में तो ये गाना लोगों का फेवरेट बन गया था. आज भी ये गाना लोगों की जुंबा पर चढ़ा हुआ है. गाने को आशा पारेख और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है. गाना भले ही ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने का है, लेकिन गाने में आशा पारेख की खूबसूरती बेहद साफ झलक रही है. जइस गाने को लता मंगेशकर ने दी है. गाने की धुन तो कानों में मिश्री घोलती है. इस गाने के बोल और लता की आवाज ने इसे अमर बना दिया.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.