भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर इन दिनों लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 में खेल रहे हैं। LPL 2026 में वह कैंडी फालकन्स की टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन का दूसरा मैच दांबुला सिक्सर्स और कैंडी फालकन्स के बीच खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में दांबुला की टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज की। LPL में अपना पहला मैच खेल रहे विजय शंकर ने कैंडी के लिए 18 बॉल पर 41 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
विजय शंकर ने अपनी पारी में लगाए 3 छक्के
विजय शंकर इस मैच में कैंडी के लिए 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। उनकी टीम के सामने दांबुला ने 206 रन का टारगेट रखा था। कैंडी की टीम एक वक्त तक 14.3 ओवर में 122 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद विजय शंकर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आते ही तेज गति से रन बनाने का काम किया और कैंडी फालकन्स के लिए जीत की कुछ उम्मीदें जताई। लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। उन्होंने 18 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान विजय शंकर का स्ट्राइक रेट 227.78 का रहा था। वह अंत तक नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
रीजा हेंड्रिक्स ने दांबुला के लिए बनाए सबसे ज्यादा 87 रन
इस मैच में दांबुला सिक्सर्स के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 205 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे बेहतरीन पारी खेली, उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। आखिरी के ओवर्स में गुलाबदिन नईब ने भी धुआंधार बैटिंग की और सिर्फ 23 गेंदों में 4 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 46 रन जड़ दिए। कैंडी फालकन्स की तरफ से बॉलिंग में नवान थुसारा और दुशन हेमंथा ने 2-2 विकेट चटकाए।
187 रन ही बना सकी कैंडी फालकन्स की टीम
206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंडी फालकन्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी और यह मैच 18 रन से हार गई। टीम की तरफ से डेल फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए, 39 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके व 2 छक्के लगाए। उनके अलावा लाहिरू उडारा ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 44 रन ठोके। विजय शंकर ने नाबाद 41 तो वहीं वानिंदु हसरंगा ने भी 10 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। लेकिन टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें
लॉर्ड्स वनडे से पहले बदल गया भारत का स्क्वॉड, वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.