साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। सेंसर बोर्ड के साथ चली लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई के बाद, फिल्म को रिलीज की तारीख मिल गई है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन फैंस अभी से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।
विजय की आखिरी फिल्म है जन नायगन
‘जन नायगन’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। फिल्म के मेकर्स के लिए चुनौतियां भी कम नहीं रही हैं, क्योंकि यह फिल्म कुछ समय पहले ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है। तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के ठीक बाद रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें हैं।
इसे भी पढ़ें: बिना बताए दुल्हन बनीं Mehreen Pirzada, सोशल मीडिया पर छाईं Wedding Photos
भारी बजट में बनी है फिल्म
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। चर्चा है कि थलापति विजय ने इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की फीस ली है। फिल्म में विजय के अलावा ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सकारात्मक माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.