प्रोजेक्टर्स और PC के लिए डिस्प्ले बनाने वाली कंपनी ViewSonic ने भारत में अपनी नई Google TV सीरीज पेश की है। इस सीरीज में 65 इंच तक की स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी मिलेगी। इस स्मार्ट टीवी सीरीज को जल्द ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्ट टीवी सीरीज की कीमत और उपलब्धता कंफर्म नहीं की है। ViewSonic आम तौर पर स्मार्ट प्रोजेक्टर और कमर्शियल AV डिस्प्ले बनाने के लिए जाना जाता है।
ViewSonic Google TV सीरीज
यह स्मार्ट टीवी सीरीज 32 इंच, 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की साइज में आती है। इस सीरीज की कमर्शियल प्राइसिंग और उपलब्धता की डिटेल फिलहाल कंपनी ने शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि इसे अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की कीमत को भी बजट फ्रेंडली रखी जा सकती है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज के साथ कंपनी ने भारत में LDC027-182 और LDC027G-091C Direct View LED डिस्प्ले भी पेश किए हैं।
क्या हैं फीचर्स?
व्यूसोनिक स्मार्ट टीवी सीरीज के फीचर्स की बात करें इसके सभी मॉडल Google TV 5.0 पर काम करते हैं, जो Android 14 पर बेस्ड है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में बिजनेस ऐप्लीकेशन, क्लाउड कंटेंट स्ट्रीमिंग, क्रोमकास्ट, HDR, डॉल्वी ऑडियो और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से आपको घर में भी थिएटर वाली फील मिलेगी।
इस स्मार्ट टीवी सीरीज में पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स मिलते हैं। इन ऐप्स में आप अपने पसंदीदा वेब सीरीज और मूवीज आदि का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ब्लूटूथ बेस्ड रिमोट दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस सीरीज में आपको HDMI, USB, LAN, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं, यह गूगल क्रोमकास्ट को भी सपोर्ट करता है। इसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को टीवी पर कास्ट कर सकेंगे।
कुछ दिन पहले HiSense ने भी भारत में अपनी नई MiniLED स्मार्ट टीवी सीरीज पेश की है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज 75 इंच तक की स्क्रीन में आती है। कंपनी का दावा है कि इसमें IMAX क्वालिटी की पिक्चर मिलती है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 1,19,000 रुपये है। इसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वाले मॉडल पेश किए गए हैं। यह स्मार्टटीवी सीरीज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य रिटेल और ऑफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें – PrimeBook ने भारत में पेश किया 8GB रैम वाला सस्ता Android लैपटॉप
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.