वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। रुट न्गोआई द्वीप जा रहे थे घूमने बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई। न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं। हादसे की 5 तस्वीरें… हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया इंडियन एंबेसी ने बताया क्या यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.