CPL 2026 का 26वां मैच गयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मैच में गयाना की टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जवाब में गयाना की टीम ने 160 रन के टारगेट को 17.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जारी सीजन में गयाना की टीम 47 साल के कप्तान इमरान ताहिर की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। यह इस सीजन गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगातार 5वीं जीत है। कुछ दिनों पहले इमरान ताहिर की कप्तानी में गयाना अमेजन वारियर्स ने लगातार दूसरी बार ग्लोबल सुपर लीग (GSL) का खिताब जीता था।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने अमेजन वॉरियर्स के लिए की शानदार बल्लेबाजी
जमैका किंग्समेन ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को जीतने के लिए 160 रन का टारगेट दिया था। जवाब में गयाना के ओपनरों ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाई। रहमानुल्लाह गुरबाज और मवेंद्र दिनदयाल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े, जिसमें मवेंद्र ने ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज और शे होप के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने गयाना की जीत लगभग तय कर दी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 गेंदों में 54 रन बनाए। गुरबाज जब आउट हुए, तब टीम ने 12.2 ओवरों में 114 रन बना लिए थे। इसके बाद शे होप और शिमरोन हेटमायर ने मिलकर संभलकर बल्लेबाजी की और गयाना अमेजन वॉरियर्स को आसानी से मैच जिता दिया। होप 39 रन बनाकर नॉटआउट रहे, तो वहीं हेटमायर ने सिर्फ 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रनों की नाबाद पारी खेली।
जमैका किंग्समेन के लिए हसन खान ने बनाए 62 रन
इससे पहले जमैका किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने टीम के लिए 34 बॉल पर 35 रन की पारी खेली। इस मैच में जमैका किंग्समेन के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। अंत में हसन खान ने 29 बॉल में 62 रन की पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा केसी कार्टी ने 18, कीमो पॉल ने 15 और ओडियन स्मिथ ने 13 रन का योगदान दिया। इस मैच को जीतने के बाद गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में कैसा रहेगा दुबई की पिच का मिजाज, टॉस की रहेगी काफी अहम भूमिका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.