- Hindi News
- Tech auto
- Vespa Officina 8 Launch India | Vintage Scooter, 125cc & 150cc Engine Options
- कॉपी लिंक
इटालियन प्रीमियम स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने भारत में अपना नया स्पेशल एडिशन स्कूटर ‘वेस्पा ऑफिसिना 8’ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर वेस्पा के इतिहास और उसकी शुरुआत की याद में तैयार किया गया है।
इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को उन इंजीनियरों और डिजाइनरों को समर्पित किया है, जिन्होंने 1944 में इटली की पोंटेडेरा वर्कशॉप में वेस्पा के पहले प्रोटोटाइप पर काम किया था।

ऑफिसिना 8: वेस्पा के जन्म की कहानी से जुड़ा है नाम
इस स्कूटर का नाम ‘ऑफिसिना 8’ उस एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप से लिया गया है, जिसे 1944 में पियाजियो के पोंटेडेरा प्लांट के अंदर बनाया गया था।
इसी वर्कशॉप में इंजीनियरों और मैकेनिकों की एक विशेष टीम ने सामान्य प्रोडक्शन लाइन से अलग हटकर नए कॉन्सेप्ट्स पर काम किया था।
इसी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि 1946 में वेस्पा का पहला पेटेंट फाइल हुआ और दुनिया को पहला वेस्पा स्कूटर मिला।

डिजाइन: मैट ब्लू फिनिश और ब्रास टोन का शानदार कॉम्बिनेशन
डिजाइन की बात करें तो वेस्पा ऑफिसिना 8 में कंपनी ने क्लासिक और इंडस्ट्रियल लुक दिया है। इसकी पूरी बॉडी स्टील से बनी है, जिस पर मैट मेटैलिक ‘ब्लू ऑफिसिना 8’ पेंट स्कीम दी गई है।
स्कूटर पर मेटैलिक रिवेट्स और ब्रास (पीतल) और एल्युमीनियम टोन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे विंटेज लुक देते हैं। इसमें वेस्पा का सिग्नेचर राउंड हेडलैंप और कर्व्ड लाइन्स मिलती हैं। प्रीमियम रिब्ड सीट इसकी रेट्रो थीम को और अट्रेक्टिव बनाती है।

परफॉर्मेंस: 125cc और 150cc के दो इंजन ऑप्शंस
वेस्पा ने इस स्पेशल एडिशन को भारत में अपने मौजूदा पोर्टफोलियो की तरह दो इंजन ऑप्शंस में उतारा है। इसे 125cc और 150cc के एयर-कूल्ड इंजन वैरिएंट में खरीद सकते हैं।
125cc वैरिएंट में सिंगल सिलिंडर आई-गेट इंजन है, जो करीब 10bhp की पावर और 10Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 150cc वैरिएंट ज्यादा पावरफुल है।
125cc वाला इंजन रोजाना के सिटी राइड के लिए बेहतर है, वहीं 150cc वाला वैरिएंट उन लोगों के लिए है, जिन्हें ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस पसंद है।
माइलेज की बात करें तो 125cc में करीब 45-50kmpl और 150cc में 40-45kmpl तक का क्लेम है। दोनों में स्मूद राइडिंग और अच्छा पिकअप मिलता है। स्कूटर सिटी और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल है।

हार्डवेयर: हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और डिजिटल डिस्प्ले
स्कूटर में वेस्पा का भरोसेमंद मोनोकॉक स्टील चेसिस इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में सिंगल-साइडेड एयरक्राफ्ट-इन्स्पायर्ड सस्पेंशन और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।
ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। फीचर्स के तौर पर इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

वेलकम किट और हेलमेट: ग्राहकों को मिलेगा खास तोहफा
इस स्कूटर को खरीदने वाले हर ग्राहक को कंपनी की तरफ से एक स्पेशल ‘वेलकम किट’ दी जाएगी। इस किट में एक किताब शामिल है, जो वेस्पा की वर्कशॉप और उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में बताती है।
इसके अलावा, स्कूटर के रंग से मैच करता हुआ एक हाफ-फेस हेलमेट भी स्टैंडर्ड एक्सेसरी के तौर पर साथ मिलेगा। ग्राहक चाहें तो स्कूटर के साथ मैचिंग ‘टॉप बॉक्स’ और ऑफिसिना 8 अपैरल (कपड़े) भी अलग से खरीद सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
