Fish Crispy Recipe: मछली का असली स्वाद तभी आता है जब वह बाहर से सुनहरी और कुरकुरी हो, लेकिन घर पर तलते समय अक्सर वह या तो ज्यादा तेल सोख लेती है या ठीक से करारी नहीं बन पाती. ऐसे में छोटे-छोटे किचन टिप्स बड़ा फर्क डाल सकते हैं. पिछले 20 वर्षों से खाना बनाने का अनुभव रखने वाले शंभू कुमार बताते हैं कि सही तरीके से मछली सुखाना, हल्की कोटिंग करना और मध्यम आंच पर तलना जैसे आसान उपाय अपनाकर आप बाजार जैसी परफेक्ट कुरकुरी मछली घर पर ही तैयार कर सकते हैं. रिपोर्ट- गुलशन कश्यप
मछली खाना जितना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. उतना ही इसके स्वाद को लेकर लोगों की पसंद भी खास होती है. खासकर जब बात तली हुई मछली की आती है तो हर कोई चाहता है कि वह बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बने, लेकिन अक्सर घर में मछली तलते समय वह या तो ज्यादा तेल ज्यादा सोख लेती है या फिर करारी नहीं बन पाती है.

पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से खाना बनाने का काम करने वाले शंभू कुमार बताते हैं कि अगर कुछ तरीके अपनाए जाएं तो आपकी मछली काफी कुरकुरी हो जाएगी. इससे इसका स्वाद भी दोगुना हो जाता है.

शंभू बताते हैं कि मछली धोने के बाद अगर उसमें जरा सी भी नमी रह जाती है तो वह तलते समय सही तरीके से नहीं पकती है. नमी के कारण मछली कुरकुरी होने के बजाय नरम रह जाती है और तेल भी ज्यादा छीटे मारता है. इसलिए मछली को धोने के बाद साफ कपड़े या टिश्यू पेपर से अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद ही उसमें मसाले की कोटिंग करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि मछली को करारा बनाने के लिए उसमें हल्की सी कोटिंग कर लें. इसके लिए चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर या बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि कोटिंग बहुत मोटी न हो. हल्की परत से मछली बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसदार बनी रहती है. ज्यादा मोटी परत होने पर मछली का असली स्वाद दब जाता है और तलने में भी दिक्कत आती है.

शंभू बताते हैं कि मछली हमेशा अच्छी तरह गर्म तेल में ही डालनी चाहिए. ठंडे या कम गर्म तेल में डालने से मछली तेल सोख लेती है और भारी लगने लगती है. वहीं, आंच भी बहुत तेज या बहुत धीमी नहीं होनी चाहिए.

मध्यम आंच पर मछली तलना सबसे बेहतर माना जाता है, जिससे वह बराबर पकती है और जलती भी नहीं है. कई लोग मछली को कड़ाही में डालते ही बार-बार पलटने लगते हैं, जिससे उसकी परत टूट जाती है और कुरकुरापन खत्म हो जाता है. मछली को एक साइड से अच्छी तरह पकने देना चाहिए. जब वह खुद पैन से छूटने लगे, तभी उसे पलटना चाहिए.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.