Vaibhav Sooryavanshi: रविवार, 21 जून को रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 66 रन से जीतकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रनों पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में 94 रनों की पारी खेलर कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों का ध्यान फिर से एक बार खींच लिया है।
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी
इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव ने इस मैच में सबसे पहले 11 गेंदों में तूफानी अंदाज में 50 रन बनाए। उसके बाद कुल 29 गेंदों में धमाकेदार अंदाज में 94 रनों की पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 10 चौके और और 8 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 से अधिक रहा। वैभव की इस दमदार पारी पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की है।
फाइनल मुकाबले में धमाकेदार 94 रनों की पारी के बाद टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों ने वैभव की जमकर टरीफ़े की है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा ‘प्रतिभा उम्र की प्रतीक्षा नहीं करती, और वैभव इसे लगातार साबित कर रहे हैं। 29 गेंदों में 94 रन बनाकर उन्होंने लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। निडर, रोमांचक और दृढ़ संकल्प से भरपूर। चमकते रहो, चैंपियन!
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक्स पर वैभव के बारे में कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया। इसके अलावा, आकाश चोपड़ा ने एक्स पर लिखा ‘दबाव? कैसा दबाव? वैभव सूर्यवंशी तो बिलकुल ही अलग स्तर पर खेल रहे हैं! 50 ओवर के फाइनल में 29 गेंदों में 94 रन। ये लड़का तो मनोरंजन का खजाना है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक्स पर लिखे हुए कहा ‘सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक… और इतिहास के पन्नों में दर्ज एक नया कीर्तिमान! श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उपलब्धि न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम का यह शानदार उदाहरण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। वैभव सूर्यवंशी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।’
गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अभी तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आए हैं। ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले में वैभव की तूफ़ानी पारी पर राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘भेड़ की हाहाकर के बदले शेर की एक दहाड़ है प्यारे…।’