Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. फिल्म रिलीज के बाद से ही काफी पसंद की जा रही है और लोग सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और फिल्म को वर्ड टू माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है. इसने पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. चलिए बताते हैं फिल्म ने तीन दिनों में कितनी कमाई कर ली है.
‘कॉकटेल 2’ का तीन दिनों का कलेक्शन
फिल्म ‘कोकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने दूसरे दिन 16.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, रविवार तीसरे दिन मूवी ने 17.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
‘कॉकटेल 2’ ने पहले वीकेंड पर 10 फिल्मों को पछाड़ा
‘कॉकटेल 2’ के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने 10 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं, जिसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट…
1. मिराई- 44.60 करोड़
2. ड्रीम गर्ल- 44.57 करोड़
3. एयरलिफ्ट- 44.30 करोड़
4. नरसिम्हा रेड्डी- 44.30 करोड़
5. तू झूठ मैं मक्कार- 44.17 करोड़
6. बाला- 43.95 करोड़
7. गुंडे- 43.96 करोड़
8. बादशाह- 43.30 करोड़
9. मास्टर- 43.20 करोड़
10. ओएमजी 2- 43.11 करोड़
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर गुपचुप कमाई कर रही ये मराठी फिल्म, 6 करोड़ के बजट में कमाया 109% प्रॉफिट
2 दिनों में किया था 50 करोड़ का आंकड़ा पार
गौरतलब है कि ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के महज दो दिनों में ही वर्ल्डवाइड 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस 53.4 करोड़ कर लिया था. इसके साथ ही ये 2026 की चौथी हाईएस्ट ओपनर वीकेंड बन चुकी थी. फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है.
बहरहाल, इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है और पहली बार में ही इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.