वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ इतिहास रचा। इस ऐतिहासिक पारी का उन्होंने अलग अंदाज में सेलिब्रेशन मनाया। पहले सेलिब्रेशन में उन्होंने A बनाया, दूसरे में अंगूठे दिखाए।
बता दें, वैभव सूर्यवंशी की मां का नाम आरती सूर्यवंशी है। अपनी मां के नाम का पहला अक्षर मैदान पर दिखाकर वैभव अपनी कामियाबी का जश्न मनाते हैं।
सूर्यवंशी ने अपनी यह खास पारी अपने परिवार, कोच और दोस्तों को भी डेडिकेट की, जो उनके करियर के उतार-चढ़ाव में उनके साथ खड़े रहे।
उन्होंने कहा, “मैं यह पारी अपने परिवार और अपने कोच को, और उन सभी को डेडिकेट करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पूरे सफर में मेरा साथ दिया, जो अच्छे और बुरे दोनों दौर में मेरे साथ खड़े रहे।”
इंग्लैंड में फ्लॉप शो के बाद वैभव सूर्यवंशी ने हरारे के इस मैदान पर तबाही मचाई। यह वही मैदान है जहां उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
इस मैदान को लेकर उन्होंने कहा, “आप कह सकते हैं कि मुझे यहां का माहौल पसंद है। कुछ मैदान ऐसे होते हैं जहां आपको रन बनाने में मजा आता है, और शायद यह उनमें से एक है। लेकिन मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मैं बस कोशिश कर रहा हूं कि जहां भी खेलूं अपना बेस्ट दूं, टीम में योगदान दूं और अच्छा परफॉर्म करता रहूं।”
भारत को अगले दो दिनों में सीरीज के बचे दो मुकाबले खेले हैं। दूसरा टी20 25 जुलाई को तो तीसरा 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाना है। वैभव सूर्यवंशी की नजरें इसी सीरीज में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ने पर भी होगी। वैभव आईपीएल में 32 गेंदों पर सेंचुरी ठोक चुके हैं। उम्मीद है कि जब भी वैभव के बल्ले से पहली सेंचुरी आएगी वह इसी धुआंधार अंदाज में आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.