Vaibhav Sooryavanshi: शुक्रवार 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान में भारत बनाम आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हुई थी कि मैच में वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही कप्तान श्रेयार अय्यर ने बोला कि वैभव को टीम में जगह नहीं मिली है, तो करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। ऐसे में अब सवाल उठान शुरू हो चुका है कि आखिर आईपीएल 2026 में सबसे अधिक 776 रन और 72 छक्के लगाने के बाद भी वैभव को टीम में जगह क्यों नहीं मिली?
776 रन और 72 छक्के… फिर भी वैभव का डेब्यू नहीं?
15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई रिकॉर्डतोड़ पारियों से दुनिया का ध्यान खींचा। आईपीएल 2026 में उन्होंने सबसे अधिक 776 रन बनाए और इस दौरान सबसे अधिक 72 छक्के भी लगाए। आईपीएल 2026 में उन्होंने 103 रन, 97 रन और 96 की धमाकेदार पारियाँ भी खेली, लेकिन अब टीम में जगह नहीं मिलना एक बड़ा सवाल पैदा करता है। फैंस यह सवाल कर रहे हैं आखिर इससे अधिक एक खिलाड़ी क्या ही कर सकता है?
वैभव सूर्यवंशी टीम से OUT, श्रेयर ने क्या कहा?
भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट खेला जा रहा है। इससे पहले टॉस जीतने के बाद जब कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया तो कप्तान ने कहा ‘दुर्भाग्य से, नहीं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है हमारे स्क्वाड में जबरदस्त अनुभव है, जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।’
आगे उन्होंने कहा ‘हम अपने उन अधिकांश क्रिकेटरों का खेला रहे हैं, जिन्होंने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए मुझे लगता है कि लेग स्टंप के बाहर बल्लेबाजी करने वाले उन्हें समय आने पर मौका मिलेगा।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भी उठाए सवाल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन भी वैभव को टीम में शामिल नहीं करने से हैरान हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘विश्वास नहीं हो रहा कि भारत ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं चुना, जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं।’
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.