दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल वन में भले ही वैभव सूर्यवंशी का बल्ला ना बोला हो, लेकिन उनकी टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। शाहबाज अहमद ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। सुदीप कुमार ने भी बड़ा शतक लगाया है। ईशान किशन फेल रहे। कल का दिन निर्णायक होगा।
रविवार के नाबाद 100 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरे शाहबाज ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 244 गेंदों पर 167 रन के साथ प्रथम श्रेणी का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उनकी पारी में 17 चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने सातवें विकेट के लिए अनुकूल रॉय (37) के साथ 103 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
पूर्वोत्तर क्षेत्र की शुरुआत हालांकि अच्छी रही। टीम ने दो विकेट पर 72 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद अचानक विकेटों का पतन शुरू हो गया और उसने महज 39 रन के भीतर अपने अंतिम आठ विकेट गंवा दिए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अर्पित भटेवार (32) और रोंगसेन जोनाथन (21) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाये, जिनमें तीन अपना खाता तक नहीं खोल सके। दोनों टीमों के बीच गुणवत्ता के बड़े अंतर के कारण मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है।
नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
बता दें कि पूर्व क्षेत्र यानी ईस्ट जोन की टीम में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, मोहम्मद शमी जैसे बड़े स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि, मुकाबला शुरू होते ही खेल के पहले दिन जब ईस्ट जोन की टीम बैटिंग करने उतरी तब टीम के उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके। वे 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, कप्तान ईशान किशन का बल्ला भी नहीं चला और वे भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हालांकि, उनकी टीम के अन्य बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। शाहबाज के अलावा सुदीप कुमार ने भी 146 रनों की दमदार पारी खेली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.