वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी सेमीफाइनल मुकाबले में किया। उन्होंने 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी-
| वैभव सूर्यवंशी | 15 साल 157 दिन |
|---|---|
| लक्ष्मण सिंह | 16 साल 23 दिन |
| पीयूष चावला | 16 साल 370 दिन |
वहीं ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार और अभिजीत के सरकार ने 3-3 तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनैन कुरैशी को 2-2 सफलताएं मिली। वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के पिछले मैच में बल्ले से अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे, ऐसे में आज उनकी नजरें बड़ा स्कोर करने पर होगी।
दूसरे दिन की शुरुआत वैभव सूर्वंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने की। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। ईस्ट जोन ने 8वें ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 50 रन का आंकड़ा पार किया। वैभव सूर्यवंशी को 40 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। उन्होंने 42 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ ईस्ट जोन के 100 रन भी 15 ओवर में पूरे हुए।
खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी 66 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं ईश्वरन 43 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 138 रनों की साझेदारी भी हो गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.