रियान पराग चोट के कारण बाहर
2025 सीजन में कप्तानी करने वाले रियान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पराज को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी और जून में उनकी सर्जरी हुई। वह अभी खेल से दूर हैं और उनकी वापसी को लेकर कोई प्लान सामने नहीं आया है। फिट होने के बाद पराग के बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करने की उम्मीद है।
पेसर मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी स्क्वॉड में हैं। उन्हें टीम इंडिया में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा। 35 वर्षीय शमी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय स्कॉड में नहीं चुना गया। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने शमी की फिटनेस को लेकर चिंता जताई थी लेकिन पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफ़ी के दौरान वह अच्छी फॉर्म में दिखे। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि शमी का इंटरनेशनल करियर लगभग समाप्त हो चुका है क्यों कि भारतीय सिलेक्टर्स अब नए पेसर्स पर फोकस कर रहे। हालांकि, शमी एक बार फिर खुद को रेड-बॉल फ्रॉर्मेट में साबित करने को बेकरार होंगे।
गेंदबाज आकाश दीप स्क्वॉड में नहीं
गेंदबाज मुकेश कुमार के पास भी खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। वह इंग्लैंड सीरीज के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आकाश दीप टीम में नहीं है। उनके आईपीएल के दौरान पीठ में चोट लगी थी। उनकी जगह सूरज सिंधु जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। उनहोंने 2025-2026 सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कि दलीप ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, डेनिश दास, अभिजीत सरकार, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.