देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में सोमवार को दैनिक भास्कर एप की ओर से आयोजित ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंच चुके हैं।
राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ने दीप प्रज्वलन कर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास, निवेश और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।
कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उद्योग, पर्यटन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की भी उम्मीद है।
कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS देखें
मंच पर पहुंचे राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर।

विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ने कहा- मैं हमेशा पहाड़ों पर रही, वहां का जीवन कठिन था।
कॉन्क्लेव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.