Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1 Live: पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के सीक्वल ‘धुरंधर 2’ से जबरदस्त क्लैश हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि जहां ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है तो वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी इस फिल्म को बराबर की टक्कर दे रही है. चलिए यहां ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पहले दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.
‘उस्ताद भगत सिंह’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Advance Booking Day 1)
थिएटर में रिलीज़ होने से पहले ही, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अपनी एडवांस बुकिंग से काफी उम्मीदें जगा दी थीं.
- खबरों के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ प्री-सेल्स से ही 15 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली थी.
- इसके ओपनिंग डे के लिए पूरे देश में 41,000 से ज़्यादा टिकट की प्री बुकिंग हुई थी.
- एक मास एंटरटेनर फिल्म के लिए, खासकर ऐसी फिल्म के लिए जिसमें कोई सुपरस्टार मुख्य भूमिका में हो, यह एक बहुत अच्छी शुरुआत मानी जाती है.
- फिल्म की रिलीज़ का दायरा भी काफी बड़ा रहा है. पहले दिन के लिए पूरे देश में लगभग 4,500 शो लिस्ट किए गए थे.
‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1 (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1)
तेलुगु फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ हो रही है इसी के साथ इसकी पहले दिन की कमाई भी अच्छी होती दिख रही है.
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक 13.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- रात तक फिल्म के कलेक्शन में बंपर इजाफा होने की उम्मीद है.
- बता दें कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ की फाइनल कमाई के आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे.
| ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 | ऑक्यूपेंसी |
| 13.48 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक) | 60.7% |
‘उस्ताद भगत सिंह’ की पहले दिन के लिए ऑक्यूपेंसी (Ustaad Bhagat Singh Occupancy Day 1)
‘उस्ताद भगत सिंह’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक इसके दोपहर 2 बजे तक 2064 शोज में 60.7 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ के बारे में
‘उस्ताद भगत सिंह’ का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है, और इसका निर्माण नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले किया है. इसमें पवन कल्याण के अलावा श्री लीला, राशि खन्ना और आर. पार्थिबन भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.