अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए थमता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सामान पर प्रस्तावित 50% टैरिफ को तीन दिनों के लिए रोक दिया है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक समझौता हो गया है, हालांकि अभी अंतिम दस्तावेज तैयार होना बाकी है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कनाडा पर गुरुवार सुबह से लागू होने वाले 50% टैरिफ को तीन दिनों के लिए टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि अमेरिका और कनाडा के बीच एक डील बन गई है और अब सिर्फ दस्तावेजों को अंतिम रूप देना बाकी है। आपको बता दें कि बीते महीने अमेरिका ने कनाडा से आने वाले समानों पर 50% टैरिफ का ऐलान किया था। टैरिफ अगर यह टैरिफ लागू होता तो करीब 20 अरब डॉलर के कनाडाई उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लग सकता था। इसमें कई तरह के रोजमर्रा और औद्योगिक सामान शामिल हैं।
नई ट्रेड डील में क्या होगा?
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में अमेरिकी उत्पादों के लिए व्यापक बाजार पहुंच, आर्थिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान और डिजिटल ट्रेड को लेकर बेहतर तालमेल शामिल होगा। इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार को सुचारू बनाना और अमेरिकी बाजार तथा श्रमिकों के हितों की सुरक्षा करना है। हालांकि, अंतिम समझौते के लिए अभी दस्तावेजों को औपचारिक रूप देना बाकी है।
ट्रंप और कनाडाई पीएम के बीच बातचीत
टैरिफ की समयसीमा नजदीक आने से पहले दोनों देशों के बीच बातचीत तेज हो गई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और ट्रंप के बीच पिछले दो दिनों में दो बार फोन पर बातचीत हुई। कनाडाई प्रधानमंत्री ने भी माना कि बातचीत बेहद गंभीर और संवेदनशील दौर में है। अमेरिका और कनाडा के बीच हर दिन बड़ी मात्रा में व्यापार होता है। करीब 5,525 मील लंबी सीमा के पार रोजाना लगभग 3.3 लाख लोग और करीब 2 अरब डॉलर का सामान आता-जाता है। ऐसे में 50% टैरिफ दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर बड़ा असर डाल सकता था।
ट्रंप की टैरिफ नीति का अहम हिस्सा
टैरिफ ट्रंप की दूसरे कार्यकाल की आर्थिक नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनका लक्ष्य अमेरिकी विनिर्माण को बढ़ावा देना और घरेलू उत्पादन बढ़ाना है। कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी भी इसी व्यापक नीति का हिस्सा रही है। फिलहाल तीन दिनों की राहत ने दोनों देशों को समझौते को अंतिम रूप देने का मौका दिया है।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के पास 500% टैरिफ लगाने की ताकत, जानें भारत पर 100% टैरिफ लगेगा या नहीं?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.