अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया है। एफबीआई के मुताबिक अंतराष्ट्रीय गैंग के नेटवर्क से जुड़ा है और वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है। जग्गू भगवानपुरिया का गैंग अमेरिका के लॉस एंजिल्स समेत दूसरे इलाकों में एक्टिव है।
मेजर सिंह पर कई गंभीर आरोप
मेजर सिंह पर RICO (Racketeer Influenced and Corrupt Organizations) एक्ट के तहत साजिश में शामिल होने का आरोप है। उस पर बिना लाइसेंस हथियारों की खरीद-फरोख्त के कारोबार में शामिल होने की साजिश का भी आरोप है। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की सप्लाई और उन्हें बेचने की साजिश के आरोप भी लगाए गए हैं।
गिरफ्तारी वारंट
FBI के मुताबिक मेजर सिंह के खिलाफ अमेरिका के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में केस दर्ज है। 25 जून 2026 को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसके ऊपर RICO (Racketeer Influenced and Corrupt Organizations) साजिश और बिना लाइसेंस हथियारों के कारोबार की साजिश के आरोप हैं। फिलहाल एफबीआई मेजर सिंह की तलाश में जुटी है और लोगों से उसके बारे में जानकारी देने की अपील कर रही है।
एफबीआई के मुताबिक मेजर सिंह का संबंध पंजाब में एक्टिव रहे जग्गू भगवानपुरिया के संगठित आपराधिक नेटवर्क से है जिसकी गतिविधियां बाद में अमेरिका तक फैल गईं। एफबीआई के मुताबिक अपराधियों का यह नेटवर्क अवैध हथियारों के कारोबार, ड्रग्स तस्करी और संगठित अपराधों से जुड़ा है।
पहचान संबंधी जानकारी
FBI की ओर से जारी डिटेल्स के मुताबिक मेजर सिंह की जन्मतिथि 20 जुलाई 1997 दर्ज है। उसकी राष्ट्रीयता भारतीय बताई गई है। कद काठी का भी विवरण दिया गया है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है और वजन करीब 182 पाउंड है। उसक बात और आंख काले बताए गए हैं। यह जानकारी लोगों की मदद से उसकी पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक की गई है।
बता दें कि अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग पर शिकंजा कस गया है। अमेरिका की ग्रैंड ज्यूरी ने भारत, अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको तक फैले कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए जग्गू भगवानपुरिया और उसके कई सहयोगियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अमेरिकी चार्जशीट में दावा किया गया है कि जग्गू भगवानपुरिया ने लॉस एंजिलिस से कनाडा के वैंकूवर तक बड़ी मात्रा में कोकीन भेजने की साजिश में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.