मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग तेज होने से भारतीय शेयर बाजार में भी भारी उथल-पुथल मच गई है। सोमवार, 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिससे निवेशकों में जबरदस्त घबराहट मची हुई है। बाजार खुलते ही सेंसक्स और निफ्टी दोनों ताश के पत्तों की तरह ढह गए। वहीं, कच्चे तेल (crude oil) के दाम में उछाल आया है।
प्री-ओपन सेशन में ही बीएसई सेंसेक्स 2,743 अंक (3.38%) की भारी गिरावट के साथ 78,543 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 500 से ज्यादा अंकों की लुढ़कन के साथ 24,659 के नीचे पहुंच गया। बैंक निफ्टी में 1300 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही। इससे निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डूब गए, जबकि बाजार पूंजीकरण में लाखों करोड़ का नुकसान अनुमानित है।
सेंसक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
सुबह करीब 9:15 बजे सेंसेक्स 1,193 अंक (1.47%) की गिरावट के साथ 80,093 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 273 अंक (1.09%) कमजोर होकर 24,905 के स्तर पर था। हालांकि, बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। बाजार की इस गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान रियल्टी (प्रॉपर्टी), ऑयल एंड गैस और ऑटोमोबाइल सेक्टर को हुआ है, जो करीब 2% तक नीचे आ गए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
अमेरिका, इजरायल और ईराने के बीच बढ़ते टकराव का असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ रहा है। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों के करोड़ों रुपये पल भर में डुब गए। इधर युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। कच्चे तेल की कीमत 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है, जिससे एयरलाइन कंपनियों के शेयरों पर भी बुरा असर पड़ा है। मिडिल ईस्ट में उड़ानों के रद्द होने से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियां दबाव में हैं। ये जंग आगे भी जारी रहा तो हालात और बूरे हो सकते हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से ग्लोबल बाजारों में जबरदस्त गिरावट आई है। भारत के साथ-साथ जापान का निक्केई 1.5% और हांगकांग का हैंग सेंग 1.68% नीचे। अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में कमजोर बंद हुए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.