अमेरिका ने भारत और 16 अन्य देशों से खरीदे गए सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका का कहना है कि यह कदम इन सामानों के प्रोडक्शन में जबरन मजदूरी के प्रयोग के मुद्दे पर उठाया गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने बीते शुक्रवार को ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत 60 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान किया। यह घोषणा तमाम देशों पर पहले से लगे 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के एक्सपायर होने के 1 दिन पहले की गई है।
ट्रेड एक्ट के तहत 60 देशों पर लगाया टैरिफ
USTR के बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ही जेमिसन ग्रीर ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर टैरिफ लगाने का कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन के मुताबिक, यह एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि ये देश जबरन मजदूरी से बने सामान के इम्पोर्ट पर रोक लगाने और उसे प्रभावी ढंग से लागू करने में फेल रहे।
यह स्टेप मानवाधिकारों के उल्लंघन और ट्रेड के गलत तरीकों, दोनों को सुधारने के लिए लिया गया है, ताकि हर जगह कामगारों की भलाई हो सके: जेमिसन ग्रीर
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.