UPTET Result 2026 declared: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों पेपर 1 और 2 का रिजल्ट UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।
UPTET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के रिजल्ट को अभ्यार्थी निम्न स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं।
पहला स्टेप: सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
दूसरा स्टेप: होमपेज पर दिए गए UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप: निर्देशित स्थान पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल्स सबमिट करने के तुरंत बाद ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आएगा। स्कोरकार्ड में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम और कैटेगरी की जांच करें।
इसके बाद क्वालिफाइंग मार्क्स, कुल प्राप्त अंक और विषय वार स्कोर चेक करें।
यूपीटीईटी पास करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे?
यूपीटीईटी परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर लाने होंगे? इसका जवाब है कि अगर आप सामान्य कैटेगरी से आते हैं, तो आपको इस परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी यानी (90 अंक) लाने होंगे। वहीं, अगर आप रिजर्व कैटेगरी से आते हैं तो आपके लिए 55 फीसदी यानी (82 अंक) लाना जरूरी है। बता दें, इस परीक्षा के बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला यूपीटीईटी सर्टिफिकेट लाइफटाइम (आजीवन) मान्य रहेगा।
UPTET में हो गए पास, अब क्या करें?
आप यूपीटीईटी की परीक्षा में सफल हो गए हैं, तो आपके लिए भविष्य के रास्ते खुल गए हैं। हालांकि, टीईटी परीक्षा का मतलब यह नहीं है कि आपकी नौकरी पक्की हो गई है। बल्कि इसका मतलब है कि आप अब राज्य की आने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र हो गए हैं। यह परीक्षा आपको केवल उत्तर प्रदेश की शिक्षक भर्ती में ही सहायता कर सकती है।
UPTET नहीं कर पाए पास, अब क्या करें?
अगर आप यूपीटीईटी की परीक्षा को पास नहीं कर पाए हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अभी भी आपके पास मौका है। वह मौका है CTET परीक्षा का। इस परीक्षा के लिए अभी भी आपके पास समय है। CBSE ने CTET की आवेदन विंडो को दोबारा खोल दिया है। 25 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा की तारीख का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.