तेज प्रताप यादव के आधिकारिक एक्स पोस्ट से जानकारी दी गई है कि उनकी करीबी और निजी सहायक (पीए) रहे मोतीलाल राय जियो हॉटस्टार की टीम को धमकी दे रहे हैं। पोस्ट में दावा किया है कि तेज प्रताप यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भोजपुरी बवाल के प्रसारण को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
जियो हॉटस्टार की टीम को मिल रही धमकी?
तेज प्रताप के आधिकारिक एक्स अकाउंट से लिखा गया है, “आरोप है कि तेज प्रताप यादव जी के साथ नजदीकी का लाभ उठाकर विश्वासघात करने वाला मोतीलाल राय अब JioHotstar पर प्रसारित होने वाले ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो को रुकवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह JioHotstar की टीम एवं अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाने और धमकी देने का प्रयास कर रहा है।”
इसी पोस्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि जनशक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके जय सिंह राठौर भी मोतीलाल राय के इशार पर जियो हॉटस्टार के अधिकारियों को फोन करके प्रसारण रुकवाने के लिए उन्हें धमकी दे रहे हैं, उनपर दवाब पर बना रहे हैं। पोस्ट में दावा किया गया है कि तेज प्रताप की बढ़ती लोकप्रियता और जन-समर्थन से घबराकर भोजपुरी बवाल के प्रसारण को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या है मोतीलाल राय वाला पूरा मामला?
बता दें, तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों पहले अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का संगीन इल्जाम लगाया था। उन्होंने मोतीलाल राय पर पार्टी फंड के 20 लाख नकद समेत बहुत सारा सामान चुराने का आरोप लगाकर थाने में केस कराया था। 20 लाख के अलावा, उन्होंने मोतीलाल पर 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईपैड, मैकबुक, जेवर वगैरह चुराने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि मोती यह सब एक बैग में लेकर रात में उनके आवास से दीवार फांदकर भाग गया।
शो में नजर आ चुके हैं लालू प्रसाद यादव
भोजपुरी बवाल की बात करें तो इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे जैसे कि पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, और निरहुआ नजर आ रहे हैं। शो में अबतक कई सेलेब्स मेहमान के तौर पर भी हिस्सा ले चुके हैं। इन नामों में मल्लिका शेरावत, भारती सिंह, जन्नत जुबैर और रानी चटर्जी का नाम शामिल है। लाल प्रसाद यादव भी शो के एक एपिसोड में नजर आ चुके हैं। लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के जन्मदिन के सेलिब्रेशन वाले एपिसोड में दिखाई पड़े थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.