UPTET पास करने के बाद एक वैलिडिटी लाइफटाइम सर्टिफिकेट मिलता है, जिसके आधार पर ही स्कूलों में नौकरी पाई जा सकती है।
कब हुआ था परीक्षा
UPTET 2026 के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें करीब 2 लाख अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के बाहर से थे। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। UPTET के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की परीक्षा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
कहां और कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
8 जुलाई को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर की
UPESSC ने परीक्षा से पहले 22 जून को एग्जाम सिटी इंटिमेशन डिटेल्स जारी की थी। इसके बाद 30 जून को एडमिट कार्ड जारी किया गया। परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग ने 8 जुलाई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। अब परीक्षा प्रक्रिया के जरूरी चरण पूरे होने के बाद अभ्यर्थियों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।
रिजल्ट में कौन सी जानकारी दर्ज होंगी?
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्म तिथि
पिता का नाम
क्वालिफाइंग स्टेटस
कुल प्राप्त अंक
विषयवार अंक
UPTET में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
UPTET में जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 82.5 यानी 55 प्रतिशत है। UPTET पास करने के बाद एक वैलिडिटी लाइफटाइम सर्टिफिकेट मिलता है, जिसके आधार पर ही स्कूलों में नौकरी पाई जा सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.