आवेदन का तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि – 23 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 12 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
नोट- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई आयु सीमा, योग्यता और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
योग्यता और चयन मानदंड
मुख्य रूप से उम्मीदवारों के पास B.Sc / M.Sc, B.Tech / BE / M.Tech, M.A / PG Diploma डिग्रियों में से कोई एक होनी अनिवार्य है।
कुछ विशिष्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Experience) भी मांगा गया है। चयन प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और अन्य आवश्यक चरण शामिल होंगे. रिक्तियों में UR, EWS, OBC, SC, ST और PwBD (दिव्यांगजन) के लिए नियमानुसार आरक्षण लागू किया गया है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची जानें
UPSC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) भरते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने होंगे। गलत या अस्पष्ट दस्तावेज होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
नोट – अधिक जानकारी के लिए यहां Click करें।
इन अनिवार्य दस्तावेज का रखें ध्यान
आवेदन के समय वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य है. इसके साथ ही हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और एक ही पेज पर काले पेन से किए गए तीन हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
जन्म तिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के लिए डिग्री/डिप्लोमा या प्रोविजनल सर्टिफिकेट के साथ सभी वर्षों की मार्कशीट जरूरी है।
जिन पदों के लिए अनुभव मांगा गया है, वहां संबंधित संस्था के प्रमुख द्वारा जारी लेटर हेड पर कार्य विवरण, सेवा अवधि और वेतन का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति एवं आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
सरकारी कर्मचारियों या पूर्व सैनिकों के लिए आयु छूट प्रमाण पत्र, नाम बदलने की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र/शपथ पत्र, और समकक्ष योग्यता का आधिकारिक पत्र भी आवश्यक होने पर अपलोड करना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.